फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   When denied a hookah, a heavily intoxicated Sub-Inspector and an ACP's aide created a ruckus.

Kanpur News: हुक्का नहीं मिला तो नशे में धुत दरोगा और एसीपी के हमराही ने मचाया उत्पात

Mon, 12 Oct 2026 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
When denied a hookah, a heavily intoxicated Sub-Inspector and an ACP's aide created a ruckus.
स्वरूप नगर स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर रात तीन बजे मौजूद सादी वर्दी में सिपाही। - फोटो : सीसीटीवी फुटेज
कानपुर। स्वरूप नगर डीसीपी कार्यालय के पास शनिवार देर रात रेस्तरां में हुक्का न मिलने पर नशे में धुत दरोगा, एसीपी के हमराही और उनके साथियों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने रेस्तरां कर्मचारियों से मारपीट की और युवतियों पर छींटाकशी भी की।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार देर रात करीब ढाई बजे चार युवक कार से रेस्तरां पहुंचे। उन्होंने हुक्का मांगा, लेकिन कर्मचारियों ने उपलब्ध कराने से मना कर दिया। इस पर युवक भड़क गए और कर्मचारियों से गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। नशे में धुत चारों युवकों ने रेस्तरां में जमकर बवाल काटा। आरोप है कि मारपीट के दौरान कपड़े तक फाड़ दिए। कुछ देर पहले मोबाइल लेने पहुंची युवतियों पर भी आरोपियों ने छींटाकशी की। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बवाल करने वालों में एक सेंट्रल जोन के थाने में तैनात दरोगा था। दूसरा साउथ जोन में तैनात एक एसीपी का हमराही बताया गया। बाकी दो युवक उनके दोस्त थे। सभी सादी वर्दी में थे और नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर रात तीन बजे तक हंगामा होता रहा। एसीपी का हमराही स्वरूप नगर चौकी इंचार्ज और थाना पुलिस को फोन कर बुलाने लगा। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, पर पुलिस के पहुंचने से पहले चारों भाग निकले। स्वरूप नगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना नहीं मिली है, पर वह जानकारी करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed