फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   when bad weather prime minister will land in chakeri

खराब मौसम होने पर चकेरी में लैंड करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Mon, 12 Dec 2016 11:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 12 Dec 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
when bad weather prime minister will land in chakeri
डीएम ने अफसरों संग पीएम की रैली स्थल का किया निरीक्षण
19 दिसंबर को कानपुर के निराला नगर रेलवे मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली है। उस दिन अगर मौसम खराब रहा तो पीएम का हेलीकॉप्टर रैलीस्थल के बजाय चकेरी एयरपोर्ट पर लैंड कराया जाएगा। इसके बाद उन्हें सड़क मार्ग से रैलीस्थल तक लाया जाएगा। यह जानकारी सोमवार को रैलीस्थल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम डॉ. कौशलराज शर्मा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ तीन हेलीकॉप्टर आएंगे। रैलीस्थल पर तीन हैलीपेड बनाए जाएंगे। मैदान को समतल कराने और साफ सफाई का जिम्मा नगर निगम को सौंपा गया है। पानी की व्यवस्था जलकल विभाग करेगा। उन्होंने रैली आयोजकों से बातचीत कर मंच और लैंडिंग स्थल के बारे में जानकारी की। प्रवेश और निकास द्वार, कितने जोन और सेक्टर बनाए जाएंगे, कौन कर्मचारी काम में लगे हैं, इन सबके बारे में जानकारी मांगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही एसपीजी और एयरफोर्स की टीमें रैली स्थल का निरीक्षण करने आएंगी। एसपी साउथ राकेश कुमार जौली ने बताया कि आयोजकों द्वारा रैलीस्थल का पूरा ब्योरा दिए जाने के बाद फोर्स का आकलन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed