{"_id":"684fc179e62062554b0c921d","slug":"when-asked-to-get-out-of-car-while-filling-cng-girl-pointed-a-revolver-at-the-pump-employee-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई की 'रिवॉल्वर रानी': सीएनजी भरवाते समय कार से उतरने को कहा तो भड़की युवती; पंप कर्मचारी पर तान दी पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई की 'रिवॉल्वर रानी': सीएनजी भरवाते समय कार से उतरने को कहा तो भड़की युवती; पंप कर्मचारी पर तान दी पिस्टल
Mon, 16 Jun 2025 12:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:37 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में सीएनजी डलवाने के दौरान पंप कर्मचारी ने कार से उतरने को कहा तो युवती ने पंप कर्मचारी पर रिवॉल्वर अड़ा दी। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
युवती ने पंप कर्मचारी पर तान दी रिवॉल्वर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
हरदोई में शाहाबाद नगर के मोहल्ला गिगीयानी निवासी एहसान खान अपने परिवार के साथ कर से जा रहे थे। रविवार रात बिलग्राम नगर में स्थित एक पंप पर वह कार में सीएनजी डलवाने के लिए रुके थे। इसी दौरान पंप के कर्मचारी रजनीश ने सभी सवारियों को कार से उतरने के लिए कहा। इसको लेकर एहसान खान और रजनीश के बीच विवाद हो गया।
इसी दौरान एहसान की बेटी अरीबा खान ने कार में रखी पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल ली और रजनीश के सीने पर अड़ा दी। आसपास मौजूद लोगों ने मामला शांत कराया। जानकारी पर पहुंची पुलिस में रजनीश से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की है। लाइसेंसी रिवॉल्वर और 25 कारतूस पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया की कार्रवाई की जा रही है।