{"_id":"5a2cd7364f1c1bd1408bc147","slug":"when-a-maruti-van-crash-three-people-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब सड़क पर माैत बन कर दाैडी़ कार ताे हुअा कुछ एेसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब सड़क पर माैत बन कर दाैडी़ कार ताे हुअा कुछ एेसा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर में रविवार काे एक कार माैत बन कर जब सड़क पर दाैड़ी ताे पिता-पुत्र सहित तीन लोगों को कुचल दिया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि काेई अपनी जान बचाकर वहां से भाग भी नहीं पाया। हादसे में एक मासूम की माैके पर ही माैत हाे गई।
चौबेपुर बिल्हौर कस्बे के बंदीमाता तिराहे के समीप जीटी रोड पर शुक्रवार रात अनियंत्रित मारुति वैन ने पिता-पुत्र सहित तीन लोगों को कुचल दिया। दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलाें को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया हैं।
पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे बंदीमाता तिराहे पर कस्बे की ओर से आ रही मारुति वैन ने पैदल जा रहे कस्बा निवासी पिंकू तिवारी और उनके छह वर्षीय पुत्र शरद को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
दुर्घटना से घबराए कार चालक ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया जिस कारण वैन ने साइकिल सवार क्षेत्र के ही भिडुरी गांव निवासी वंशीलाल को भी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद वैन चालक गाड़ी छोड़ भाग गया। घायलों में छह वर्षीय शरद की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर किया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
एसओ धीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि दुर्घटना करने वाली कार नई और बिना नंबर की है। चालक के बारे में जानकारी की जा रही है। मारा गया बच्चा इकलौता पुत्र था और अपने पिता के संग कस्बे के एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में जा रहा था।