फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wheat crop fell due to storm and rain, 10 percent loss

Kanpur News: आंधी और बारिश से गिरी गेहूं की फसल, 10 फीसदी नुकसान

Sun, 16 Mar 2025 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Wheat crop fell due to storm and rain, 10 percent loss
आंधी-बारिश से गिरी गेहूं की फसल।  - फोटो : संवाद
इटावा/चकरनगर। गुरुवार को हुई बेमौसम बारिश से गेहूं और दलहनी-तिलहनी फसलों को नुकसान हुआ है। आंधी से गेहूं की फसल गिर गई। इससे करीब 10 फीसदी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम करीब सात बजे अचानक मौसम ने करवट ली। आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद तेज बारिश हुई। ग्राम कंधेशीघार, हनुमंतपुरा, विंडवा कला, सहसों, भरेह क्षेत्रों में लगभग एक घंटे तक बारिश हुई। इसकी वजह से दलहनी, तिलहनी फसलों को नुकसान की आशंका है। पकी सरसों की फसल के दाने चटकने लगे है। आंधी से गेहूं की फसल गिरने से उत्पादन प्रभावित होगा। दाने भी काले पड़ जाएंगे। किसान रविंद्र भदौरिया, श्रीकृष्ण, राजेश यादव, हाकिम सिंह, रघुवीर सिंह का कहना है कि गेहूं व सरसों को बारिश और तेज हवाओं से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


गेहूं की फसल गिरने से दाना हो जाएगा कमजोर
कृषि विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि गेहूं की बाली के कारण पौधा वजनदार हो गया है। बारिश से फसल को नुकसान कम होगा। आंधी से जो फसल गिर गई है, उसमें पांच से 10 फीसदी तक नुकसान की संभावना है। इससे दाना कमजोर होगा और काला भी पड़ जाएगा। आलू की खोदाई लगभग खत्म हो गई है। जो आलू नहीं खोदा जा सका है, उसके सड़ने की संभावना है। सरसों की फसल भी पककर तैयार है। बारिश और हवा से नुकसान की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन





वर्जन
बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान का सर्वे करवाया जाएगा। प्रयास है कि किसानों के नुकसान का सही आंकलन करवाकर उन्हें मुआवजा दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। -ब्रह्मानंद सिंह कठेरिया, एसडीएम चकरनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed