फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   wedding break due to black magic in unnao

जयमाल के बाद दुल्हन के साथ काला जादू, शगुन की मटकियों में कुछ ऐसा कि वो बोली- दफा हो जाओ यहां से

Tue, 21 May 2019 05:49 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 21 May 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
wedding break due to black magic in unnao
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : गूगल
यूपी के उन्नाव जिले में विवाह के दौरान चढ़ाव रस्म में लड़के पक्ष से आने वाली पांच कच्ची मटकियों में कोयला व हल्दी की गांठे निकलने से कन्या पक्ष के लोग भड़क उठे। टोना-टोटका की बात कहकर लड़की ने शादी से इंकार कर दिया और कहा कि बरात लेकर दफा हो जाओ यहां से।
विज्ञापन


इसके बाद पूरी रात लड़की को मनाने का दौर चला। सुबह तक बात नहीं बनी तो आपस में समझौता होने के बाद बरात बिना दुल्हन के लौट गई। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम बरात आई थी। अगवानी से लेकर द्वारचार की सभी रस्में रीतिरिवाज के साथ हुई।
विज्ञापन

मामला भांवरों के समय बिगड़ गया। चढ़ाव रस्म में लड़के पक्ष से आने वाली पांच कच्ची मटकियों को जब खोला गया तो उसमें कोयला और हल्दी की गांठे निकली। वैसे हिंदू रीतिरिवाज के अनुसार मटकियों में लाई, चूड़ी आदि शगुन की वस्तुएं रखी जाती हैं। उसमें कोयला और हल्दी निकली तो लोग टोना-टोटका की बात करने लगे।

इससे मामला बिगड़ गया और लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया, भांवरे रुक गईं। इस पर दोनों पक्षों में सुलह-समझौते को लेकर पंचायत शुरु हो गई। रात से लेकर सुबह तक पंचायत चली। इसके बाद भी जब लड़की शादी के लिए राजी नहीं हुई तो सुबह दोनों पक्षों ने आपस में  समझौता किया। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के वापस हो गई। कोतवाल अतुल तिवारी ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed