{"_id":"6787f940f0c1a8bd6c02e28d","slug":"weather-update-winds-from-arabian-sea-likely-to-cause-drizzle-in-many-cities-of-up-2025-01-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: अरब सागर की हवाओं से यूपी के कई शहरों में बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: अरब सागर की हवाओं से यूपी के कई शहरों में बूंदाबांदी के आसार
Wed, 15 Jan 2025 11:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:38 PM IST
सार
Kanpur Weather News: जलवायु पूर्वानुमान केंद्र ने की ला-नीना सक्रिय होने घोषणा की। मौसम विभाग की मानें तो ठंड लंबी खिचेगी।
विज्ञापन
कानपुर का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरब सागर से नमी लेकर आ रहीं ठंडी हवाओं की वजह से गुरुवार को बूंदाबांदी के आसार है। इसके साथ ही ला-नीना के सक्रिय होने से समुद्री हवाओं की ठंडक माहौल में कंपकंपी पैदा करती रहेगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इससे ठंड लंबी खिंच सकती है। बीच-बीच में धूप निकलेगी जरूर लेकिन ठंड से निजात नहीं दिलाएगी। दिन में गुनगुनी धूप रहेगी और रात को कोहरा आ जाएगा।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कानपुर परिक्षेत्र में आ गया है। यह 17 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके अलावा जेट स्ट्रीम उत्तर भारत के ऊपर 12.6 किमी की ऊंचाई पर लगभग 100 नॉट की गति से चल रही हैं। इससे पश्चिमी विक्षोभ और समुद्री नमी आ रही है। इसकी वजह से माहौल में ठंडक बनी है। डॉ. पांडेय ने बताया कि जलवायु पूर्वानुमान केंद्र ने ला-नीना शुरू होने की घोषणा कर दी है।

इसके साथ ही प्रशांत महासागर में समुद्री तापमान औसत से नीचे हैं। यह स्थिति फरवरी से अप्रैल 2025 तक सकती है। उन्होंने बताया कि इससे ठंड थोड़ी लंबी अवधि तक खिंच सकती है। सीएसए के मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड और 16 और 17 जनवरी को हल्की बारिश का अनुमान जारी किया है।
तापमान
अधिकतम- 19 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 9.4 डिग्री सेल्सियस
तापमान
अधिकतम- 19 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 9.4 डिग्री सेल्सियस