फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: Temperature in Kanpur near 42 degrees, atmosphere heated by hot winds

Weather Update: कानपुर में तापमान 42 डिग्री के नजदीक, गर्म हवाओं से तपा माहौल, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

Wed, 15 May 2024 11:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 15 May 2024 11:46 PM IST
सार

Kanpur Weather Update: कानपुर में दो दिन में तापमान तीन डिग्री उछला। मौसम विभाग प्रभारी डॉ. पांडेय के अनुसार गर्मी अभी बनी रहेगी। मौसम में बदलाव के आसार नहीं हैं। 

विज्ञापन
Weather Update: Temperature in Kanpur near 42 degrees, atmosphere heated by hot winds
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिन में तीन डिग्री की बढ़त के साथ तापमान 42 डिग्री के नजदीक पहुंच गया है। स्थानीय मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी पारा और उछलेगा। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। राजस्थान के थार मरुस्थल की गर्म हवाओं के साथ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी भी आ रही है। इससे तपिश बढ़ गई है। शहरियों को तापमान से दो-तीन डिग्री अधिक गर्मी लग रही है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि देश में कई स्थानों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है लेकिन उसका असर कानपुर परिक्षेत्र पर नहीं पड़ेगा। गर्मी अभी बदस्तूर जारी रहेगी। बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य औसत से अधिक रहे। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 41.8 और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक 25.6 डिग्री रहा। रात और दिन दोनों में गर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग प्रभारी डॉ. पांडेय का कहना है कि गर्मी अभी बनी रहेगी। मौसम में बदलाव के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि पांच दिन में हल्के बादल छाएंगे। वर्षा की संभावना नहीं है। पश्चिमी हवाओं की गति सामान्य रहेगी।

तापमान
अधिकतम- 41.8 डिग्री सेल्सियस-2 अधिक
न्यूनतम- 25.6 डिग्री सेल्सियस-1.6 अधिक

बीते सालों में 15 मई का तापमान

वर्ष 2019ः 39.2 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2020ः 39.6 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2021ः 38.4 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2022ः 44.8 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2023ः 39.8 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed