{"_id":"664ce62f53e4211cba095dd3","slug":"weather-update-temperature-dropped-by-four-degrees-but-the-humidity-makes-one-sweat-2024-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: पारा चार डिग्री लुढ़का, लेकिन उमस ने छुड़ाए पसीने, पांच दिन बाद 40 के नीचे आया तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: पारा चार डिग्री लुढ़का, लेकिन उमस ने छुड़ाए पसीने, पांच दिन बाद 40 के नीचे आया तापमान
Wed, 22 May 2024 12:00 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 22 May 2024 12:00 AM IST
सार
Kanpur Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार 8-9 दिन तक रुक-रुककर अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना बनी रहेगी। इस वजह से नमी बढ़ेगी और तेज धूप के चलते उमस भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पांच दिन बाद मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री से करीब चार डिग्री घटकर 39.8 पर जरूर आ गया, लेकिन गया लेकिन हवा में नमी बढ़ने से उमस बढ़ गई। इससे चिपचिपी वाली गर्मी शुरू हो गई है। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हुआ है। सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में बदलाव हुआ है। दिन में हवा की नमी में दो प्रतिशत और रात में 15 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार इस पूरी महीने रुक-रुककर अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना बनी रहेगी। इस वजह से नमी बढ़ेगी और तेज धूप के चलते उमस भी बढ़ेगी। पारा फिर से 40 या इससे ऊपर जा सकता है। हवा में नमी की मात्रा अधिकतम 61 व न्यूनतम 36 प्रतिशत रही। जबकि अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और न्यूनतम 27.8 डिग्री (एयरफोर्स के मॉनीटर में 41 व 29 डिग्री) रिकार्ड किया गया। डॉ. पांडेय के अनुसार अब प्री मानसूनी हवाओं का चक्र शुरू हो रहा है। इस बार मानसून समय से आने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
पिछले पांच दिनों में शहर में दिन का पारा
13 को 38 डिग्री
14 को 41 डिग्री
15 को 41.8 डिगी
16 को 42.4 डिग्री
17 को 42.6 डिग्री
18 को 44.8 डिग्री
19 को 44.8 डिग्री
20 को 43.8 डिग्री
21 को 39.8 डिग्री
13 को 38 डिग्री
14 को 41 डिग्री
15 को 41.8 डिगी
16 को 42.4 डिग्री
17 को 42.6 डिग्री
18 को 44.8 डिग्री
19 को 44.8 डिग्री
20 को 43.8 डिग्री
21 को 39.8 डिग्री
सीएसए का मौसम विज्ञान विभाग हीट इंडेक्स पर जारी करेगा पूर्वानुमान
हीट इंडेक्स एक ऐसा पैरामीटर है, जो मनुष्यों के लिए स्पष्ट तापमान या महसूस किए जाने वाले तापमान की गणना के लिए तापमान और आर्द्रता दोनों पर विचार करता है। यह उच्च तापमान पर आर्द्रता के प्रभाव को समझने में सहायता करता है। सीएसए के मौसम विभाग ने हीट इंडेक्स के रूप में एक पैरामीटर तैयार किया है जो तापमान पर आर्द्रता के प्रभाव के बारे में जानकारी देगा। डाॅ. पांडेय ने बताया कि 40 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक तापमान की स्थिति में हीट वेव की स्थिति बनती है।
हीट इंडेक्स एक ऐसा पैरामीटर है, जो मनुष्यों के लिए स्पष्ट तापमान या महसूस किए जाने वाले तापमान की गणना के लिए तापमान और आर्द्रता दोनों पर विचार करता है। यह उच्च तापमान पर आर्द्रता के प्रभाव को समझने में सहायता करता है। सीएसए के मौसम विभाग ने हीट इंडेक्स के रूप में एक पैरामीटर तैयार किया है जो तापमान पर आर्द्रता के प्रभाव के बारे में जानकारी देगा। डाॅ. पांडेय ने बताया कि 40 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक तापमान की स्थिति में हीट वेव की स्थिति बनती है।