{"_id":"6a32e6d2678d85d98200cee7","slug":"weather-update-mercury-crosses-41-c-in-kanpur-humid-heat-causes-distress-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: कानपुर में पारा 41 पार, उमस भरी गर्मी ने बेहाल किया, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: कानपुर में पारा 41 पार, उमस भरी गर्मी ने बेहाल किया, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी
Thu, 18 Jun 2026 12:24 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:24 AM IST
सार
Weather Update: सीएसए के मौसम विभाग की मानें तो तापमान अभी और चढ़ेगा। बारिश के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
कानपुर का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुधवार को पारा 41 डिग्री पार कर गया। मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक चकेरी स्थित केंद्र पर अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि की मौसम वेधशाला में अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दोपहर में तपिश ने शहरियों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि लू जारी रहेगी। बारिश की अभी कोई संभावना नहीं है।
सीएसए की मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान 17 जून के सामान्य औसत तापमान से अधिक रहे हैं। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री और न्यूनतम पारा 0.6 डिग्री अधिक रहा है। मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि तापमान में अभी और इजाफा हो सकता है। बारिश की संभावना नहीं है।
तापमान
अधिकतम-40 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-28.4 डिग्री सेल्सियस