फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: maximum temperature dropped by two degrees due to cloud cover

Weather Update: 23 साल बाद सबसे गर्म रही रात, बादल आ जाने से अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरा

Fri, 31 May 2024 12:17 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 31 May 2024 12:17 AM IST
सार

Kanpur Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार अभी उमस भरी गर्मी कम होने की उम्मीद नहीं है। न्यूनतम तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। रात का पारा 30.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Weather Update: maximum temperature dropped by two degrees due to cloud cover
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : amar ujala

विस्तार

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आईं हवाओं से ऊंचे बादल बने तो गुरुवार को अधिकतम तापमान थोड़ा नीचे आया। हालांकि न्यूनतम तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। रात का पारा 30.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस वजह से 29 मई की रात 23 साल बाद सबसे गर्म रही। इससे पहले वर्ष 2000 में 32 डिग्री सेल्सियस गया था। सीएसए में अधिकतम तापमान दो डिग्री कम 44.2 तो एयरफोर्स के मीटर में 46.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


सीएसए के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अभी उमस भरी गर्मी कम होने की उम्मीद नहीं है। अरब सागर की नम हवाएं राजस्थान होते हुए कानपुर परिक्षेत्र में आ रही हैं। राजस्थान पहुंचने पर इनकी नमी कम हो जाती है और हवाएं गर्म हो जाती हैं। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से चलीं नम हवाएं हिमालय से टकराकर तराई वाले मैदानों में आती हैं।
विज्ञापन

इन हवाओं के कारण ऊंचे बादल बन रहे हैं। इन बादलों से धूप सीधे जमीन पर नहीं आ पाती और दिन का तापमान घटता है। राजस्थान से आईं गर्म हवाएं और बंगाल की खाड़ी की नम हवाएं मिलकर उमस पैदा कर रही हैं। डॉ. पांडेय का कहना है कि बादल लगातार बने रहने की उम्मीद है। इसके बाद मानसूनी गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ बना है लेकिन उसका असर कानपुर परिक्षेत्र पर नहीं है।
विज्ञापन

तापमान (सीएसए)
अधिकतम- 44.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 30.6 डिग्री सेल्सियस

एयरफोर्स स्टेशन
अधिकतम- 46.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 33.8 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed