फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: Light rain brings relief from heat; weather to remain similar for two days

Weather Update: रिमझिम बारिश से गर्मी से मिली राहत, दो दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Wed, 26 Aug 2026 12:03 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 26 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Weather Update: Light rain brings relief from heat; weather to remain similar for two days
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
झारखंड में बने निम्न दबाव के असर से कानपुर परिक्षेत्र में मंगलवार को दिन भर रिमझिम बारिश होती रही। घने बादल छाए रहने की वजह से धूप नहीं निकली। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि की मौसम वेधशाला में सन शाइन ऑवर शून्य रिकॉर्ड किए गए। निम्न दबाव वाले क्षेत्र नमी आने की वजह से दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। रिमझिम के साथ तेज और मध्यम बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन


बादलों की शृंखला इस समय देहरादून से पलामू तक जा रही है। यह वाराणसी समेत प्रदेश के कई जिलों से गुजर रही है। इससे लगातार नमी बनी हुई है। झारखंड के निम्न दबाव का क्षेत्र इसके प्रभाव को बढ़ा रहा है। इस नमी 90 प्रतिशत से अधिक बनी हुई।
विज्ञापन

Weather Update: Light rain brings relief from heat; weather to remain similar for two days
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि कानपुर परिक्षेत्र में नमी आने का सिलसिला जारी रहेगी। इससे दो दिन तक ऐसा मौसम रहेगा। उन्होंने बताया मंगलवार को सन शाइन रिकॉर्ड कार्ड नहीं जला है। धूप शून्य रही है।

Weather Update: Light rain brings relief from heat; weather to remain similar for two days
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
बर्रा में सबसे तेज हुई बारिश
मंगलवार को सबसे अधिक बारिश बर्रा क्षेत्र में हुई है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बर्रा में 4.1 मिमी दर्ज की गई। सीएसए में 2 मिमी, कंपनी बाग क्षेत्र में 2.8 मिमी, काकादेव में 3.4 मिमी, नौबस्ता में 2.9 मिमी और सिविल लाइंस में 3.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

तापमान
अधिकतम- 30.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 25.8 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed