फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: Humid heat has reached its peak, monsoon may reach state's border in the next 24 hours

Weather Update: चरम पर पहुंची उमस भरी गर्मी, अगले 24 घंटों में प्रदेश की सरहद तक पहुंच सकता मानूसन

Tue, 17 Jun 2025 09:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Jun 2025 09:56 PM IST
सार

Kanpur Weather News: वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि दो दिन में कानपुर में मानसून दस्तक दे सकता है।

विज्ञापन
Weather Update: Humid heat has reached its peak, monsoon may reach state's border in the next 24 hours
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून के पहुंचने से पहले उमस भरी गर्मी अपने चरम पर पहुंच रही है। बुधवार को तापमान और नमी दोनों में वृद्धि हुई। उमस का स्तर जिसे ताप सूचकांक कहते हैं, 62 फीसदी पर पहुंच गया। इसे 50 फीसदी से नीचे होना चाहिए। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 24 घंटे में मानसून प्रदेश की सरहद तक पहुंच सकता है। इसके अगले दिन कानपुर परिक्षेत्र में दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मानसून के दोनों छोर आगे की तरफ बढ़ रहे हैं। गुजरात और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्रों की वजह से मानसून को गति मिल रही। मानसून बिहार पहुंच गया और 24 घंटे के अंदर इसके प्रदेश की सरहद तक पहुंचने का अनुमान है। इसके बाद इसे कानपुर परिक्षेत्र तक पहुंचने में एक दिन और लग सकता है। प्रदेश के ऊपर बादलों की एक शृंखला भी बनी हुई है।
विज्ञापन


 

Weather Update: Humid heat has reached its peak, monsoon may reach state's border in the next 24 hours
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ इस समय आया हुआ है। साथ ही अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से हवाएं आ रही हैं। अगर ये हवाएं पश्चिमी विक्षोभ के साथ मिल गईं तो मौसम तेजी से बदल सकता है। मानसून आने के पहले तक ताप सूचकांक बढ़ा रहेगा। इससे उमस बेहाल करेगी। सीएसए के मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह माहौल में नमी का प्रतिशत 81 और दोपहर में 42 रहा है।
विज्ञापन

Weather Update: Humid heat has reached its peak, monsoon may reach state's border in the next 24 hours
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
अगले पांच दिनों तक हल्के बादल छाए रहने और 22 जून के बीच हल्की और मध्यम बारिश की संभावना है।

तापमान
अधिकतम- 38.9 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 28 डिग्री सेल्सियस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed