Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: Heatwave forecast for Kanpur for the next five days

Weather Update: कानपुर में अभी पांच दिन हीट वेव का अनुमान, मौसम विभाग ने बताया कब आएगा मानसून

Sun, 21 Jun 2026 05:50 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 21 Jun 2026 05:50 PM IST
सार

Weather Update: मौसम विभाग की मानें तो अरब सागर और बंगाल की खाड़ी राह खुली तो पांच दिन में मानसून आ जाएगा। 

विज्ञापन
Weather Update: Heatwave forecast for Kanpur for the next five days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून के कानपुर पहुंचने की तिथि 20 जून है। अभी मानसून का पता नहीं है। प्रदेश में अभी तक मानसून पहुंचा है। यह अभी बिहार और पश्चिम बंगाल के आसपास कहीं ठहरा हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि अभी मानसून के पांच दिन तक हिलने की उम्मीद नहीं है। इसके साथ ही अगले पांच दिन हीट वेव जारी रहने का अनुमान भी जताया गया है। इसके जुलाई के पहले सप्ताह में आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


मानसून से देर से केरल पहुंचा था लेकिन उम्मीद लगाई जा रही थी कि हवाओं ने साथ दिया तो यह समय पहुंच गया। बीच में बन रहे मौसमी सिस्टम से प्री मानसून बारिश हुई लेकिन मानसून तेजी नहीं पकड़ पाया। पछुवा और पुरवा की खींचतान में भी मानसून अटका हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos

प्रदेश के एकीकृत मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रभारी और वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मानसून के आगे बढ़ने के कई फीचर होते हैं। लेकिन अभी ये सब कमजोर स्थिति में है। इनके मजबूत होने पर मानसून को गति मिलेगी।

 
विज्ञापन

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. सिंह ने बताया कि पुरवा चलती हो तो मानसून को गति मिलती है। लेकिन अभी पछुवा चल रही है। उन्होंने बताया कि मानसून के गति पकड़ने पर ही इसके पहुंचने का सही आकलन किया जा सकता है। फिलहाल अभी पांच दिन हीट वेव का अनुमान है।
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रोद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है। इससे भी मानसून को गति मिलती है। उन्होंने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून की प्रगति इस समय धीमी है। अनुकूल परिस्थितियां बनने पर इसके आगे बढ़ने की संभावना है।

 

56 वर्षों में मानसून की स्थिति
- 38 बार जून में आया मानसून
- 17 बार समय से पहले
- 15 बार जुलाई में आया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed