फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: Day temperature rises by six degrees in four days

Weather Update: चार दिन में छह डिग्री बढ़ा दिन का पारा, 31 को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के आसार

Tue, 26 Mar 2024 10:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 26 Mar 2024 10:38 PM IST
सार

कानपुर में 27 से 33 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा अधिकतम तापमान वहीं न्यूनतम तापमान भी 16 डिग्री सेल्सियस पहुंचा।

विज्ञापन
Weather Update: Day temperature rises by six degrees in four days
दिन में निकली धूप से परेशान युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तड़के चलने वाली हवाओं के बीच दिन में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। चार दिनों में अधिकतम तापमान छह डिग्री बढ़ा है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 16 डिग्री तक पहुंच गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक गया, इसके चलते दोपहर में गर्मी भी महसूस की गई। हालांकि मंगलवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 31 मार्च को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। 10 अप्रैल के बाद से लू भी चल सकती है।

विज्ञापन


मार्च की पहली तारीख को अधिकतम पारा 29 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस था। उसके बाद लगातार उतार-चढ़ाव जारी रहा। 21 मार्च से तापमान तेजी से ऊपर की चढ़ा। मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी पछुआ हवाओं के साथ 5.8 किमी ऊपर बना हुआ है। इसी तरह पूर्वोत्तर में असम ओर आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाएं भी चल रही हैं।

विज्ञापन

मध्यप्रदेश और इसके आसपास के क्षेत्रों में हवाओं का असर बना है, जो 29 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके बाद से ही मौसम में थोड़ा बदलाव नजर आएगा।

पिछले पांच दिनों में तापमान
21 मार्च...
अधिकतम 27.8, न्यूनतम 14.6 डिग्री

22 मार्च...
अधिकतम 30.6, 14.8 डिग्री

23 मार्च...
अधिकतम 33.0, न्यूनतम 15.0 डिग्री

24 मार्च ...
अधिकतम 33.2, न्यूनतम 16.6 डिग्री

25 मार्च...
अधिकतम 32.0, न्यूनतम 16.6 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed