{"_id":"67b4cf59cb195d42e70a997c","slug":"weather-update-clouds-will-remain-for-the-next-five-days-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: अगले पांच दिनों तक छाए रहेंगे बादल, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: अगले पांच दिनों तक छाए रहेंगे बादल, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
Tue, 18 Feb 2025 11:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:59 PM IST
सार
Kanpur News: पश्चिमी विक्षोभ से हल्की बूंदाबांदी हुई। पर्वतीय क्षेत्रों से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में आएंगी।
विज्ञापन
छाए बादल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक और पश्चिमी विक्षोभ आ गया है। इसके असर से कानपुर परिक्षेत्र में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। साथ ही मंगलवार को बूंदाबादी भी हुई है। सीएसए के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले पांच दिनों तक बादल छाए रहेंगे। किसानों को सलाह दी गई कि खड़ी फसलों में हल्की सिंचाई कर लें। खेतों में जरूरत के लिहाज से नमी बनाए रखें।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि आने वाले 48 घंटों में मौसम में बदलाव आएगा। इससे गर्मी से राहत मिलेगी। तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नया पश्चिमी विक्षोभ आ गया। इसका असर कानपुर परिक्षेत्र पर पड़ेगा। इसके साथ ही हवाओं का रुख बदलने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों से ठंडी हवाएं गंगा के मैदानी इलाकों में आएंगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 5.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री अधिक रहा है। माहौल में नमी का प्रतिशत 93 रहा।
तापमान
अधिकतम- 28.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 12.2 डिग्री सेल्सियस