फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   weather is so cold.

सर्दी का सितम, जनमानस बेदम

Thu, 25 Dec 2014 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात Updated Thu, 25 Dec 2014 01:55 AM IST
विज्ञापन
weather is so cold.
हाड़कपाऊ सर्दी अब मुसीबत बनती जा रही है। 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरा
विज्ञापन
तापमान लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर रही है। ठंड से बचने के लिए जगह-जगह अलाव जल रहे हैं। इधर, मौसम वैज्ञानिकाें ने मौसम मे अभी और सर्दी बढ़ने की संभावना जताई है।

पूस की सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार की सुबह छाए घने कोहरे ने हाइवे पर वाहनों की रफ्तार रोक दी।

कोहरा अधिक होने के कारण अकबरपुर-रूरा, अकबरपुर-मुंगीसापुर, अकबरपुर-कानपुर आदि रूटों पर टेंपो देर से चली।  शीतलहर के चलते अकबरपुर ओवरब्रिज, रूरा टेंपो स्टैंड सहित अन्य चौराहों पर लोगों ने अलाव का सहारा लिया।

  मौसम के मिजाज को देखते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विजय सिंह ने बताया कि ऐसी सर्द हवाओं में अपने पशुओं को खुली जगहों पर न बांधें। नम स्थान पर न बैठने दें। बोरे के झोल से जानवरों को ढंकें।

चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. सीवी सिंह ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं से मौसम में गलन बढ़ी है। बुधवार की रात कोहरा पड़ेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने से ठंड में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed