फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wave of mourning ran due to the death of Aalha singer Bachcha Singh

आल्हा गायक बच्चा सिंह के निधन से दौड़ी शोक की लहर

Fri, 02 Jul 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Wave of mourning ran due to the death of Aalha singer Bachcha Singh
महोबा। प्रख्यात आल्हा गायक बच्चा सिंह का शुक्रवार को बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन से साहित्यकारों व आल्हा प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई। बीमारी से पीड़ित बच्चा सिंह ने शुक्रवार की सुबह अपनी जन्मभूमि मवईखुर्द गांव में अंतिम सांस ली। वह 80 वर्ष के थे। बचपन से ही आल्हा गायन का शौक रखने वाले बच्चा सिंह ने 50 से अधिक युवाओं को इस विधा में पारंगत किया।
विज्ञापन

बुंदेलखंड प्रख्यात आल्हा गायक बच्चा सिंह के आल्हा गायन ने सभी को खासा प्रभावित किया। उनका आल्हा गायन 30 से अधिक कैसेटों में संग्रहित है। मवईखुर्द निवासी बच्चा सिंह ने 10 वर्ष की आयु से ही आल्हा गायन शुरू किया था। जिसके बाद उन्होंने बुंदेलखंड के अलावा कई राज्यों में आल्हा गायन की प्रस्तुति दी। दो माह पहले तक वह छात्रों को आल्हा गायन के गुर सिखाते रहे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय साहित्य परिषद, मुकुंद फाउंडेशन, संस्कार भारती, जगनिक शोध संस्थान, नवरस म्यूजिकल आदि संस्थाओं ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। साहित्यकार संतोष कुमार पटैरिया ने बताया कि 20 वर्ष पहले दिए गए साक्षात्कार में बच्चा सिंह ने बताया था कि वह लगभग नौ घंटे तक आल्हा गायन करते हैं। संगीताचार्य पंडित जगप्रसाद तिवारी, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, संस्कार भारती के अध्यक्ष श्याम बिहारी निगम, डॉ. गया प्रसाद त्रिपाठी आदि ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed