फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Waterlogging brings crocodiles and venomous snakes into homes; flood-like conditions in these areas

मुसीबत बनी बारिश: जलभराव से घरों तक आ रहे मगरमच्छ और जहरीले सांप, इन इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

Wed, 02 Sep 2026 11:12 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 02 Sep 2026 11:12 PM IST
सार

मकड़ीखेड़ा, सरस्वती विहार और गुप्ता सोसाइटी के आसपास बाढ़ जैसे हालात है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। 

विज्ञापन
Waterlogging brings crocodiles and venomous snakes into homes; flood-like conditions in these areas
इलाके में दिख रहे मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार बारिश से मकड़ीखेड़ा और आसपास के मोहल्लों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुख्य मार्ग से लेकर गलियों तक भीषण जलभराव है। पानी में मगरमच्छ और जहरीले सांप तैरते हुए घरों के दरवाजों तक पहुंच रहे हैं। मकड़ीखेड़ा, सरस्वती विहार और गुप्ता सोसाइटी में करीब एक सप्ताह से जलभराव की समस्या है। मंगलवार रात से हुई लगातार बारिश के बाद यहां स्थिति और गंभीर हो गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र निवासी अंकिता मिश्रा, प्रियंका सिंह परमार, रमेश श्रीवास्तव, आर्यन सिंह, सोम तिवारी, आलोक यादव आदि ने बताया कि मुख्य मार्ग के अलावा करीब छह गलियां पानी से लबालब हैं। करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबा मकड़ीखेड़ा नाला जगह-जगह क्षतिग्रस्त है और सफाई भी आधी-अधूरी है। इससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जलभराव के कारण लोगों ने ड्यूटी और बच्चों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। दो परिवार मकानों में ताला लगाकर रिश्तेदारों के यहां शरण ले चुके हैं। जरूरी सामान और सब्जी खरीदने के लिए भी लोग घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। विकास सिंह, विनोद, हिमांशु और आशीष ने कहा कि ड्यूटी जाने वाले लोग दूसरी जगह पर बाइक खड़ी कर पैदल घर पहुंचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


विधायक ने जलनिकासी कराने के दिए निर्देश
कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार ने बुधवार को नवशील धाम, गुप्ता सोसाइटी, मकड़ीखेड़ा और सुखाऊपुरवा समेत प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उनके साथ नगर निगम के अधिकारी, तहसीलदार और लेखपाल रहे। विधायक ने मुख्य अभियंता को पंपिंग जनसेट लगाकर पानी मुख्य नाले में निकालने के निर्देश दिए। जलनिकासी वाले स्थानों पर दो पोकलैंड लगाने और जलकुंभी व अन्य अवरोध हटाने को कहा। रात्रि आवागमन के लिए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed