{"_id":"6a8fff362d7dfcbe22021aec","slug":"waterlogging-at-hallet-hospital-patients-troubled-as-water-leaks-from-opd-ceiling-2026-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैलट परिसर में जलभराव, ओपीडी में छत से टपका पानी; मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैलट परिसर में जलभराव, ओपीडी में छत से टपका पानी; मरीज परेशान
Thu, 27 Aug 2026 02:46 PM IST
प्रसून शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:46 PM IST
सार
Kanpur News: बारिश के बाद जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हैलट अस्पताल परिसर में जलभराव हो गया। परिसर में जगह-जगह पानी भरने से मरीजों और तीमारदारों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
हैलट परिसर में जलभराव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारिश के बीच अस्पताल पहुंचने वाले लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। वहीं अस्पताल की ओपीडी में भी बारिश का पानी छत से टपकता नजर आया। जगह-जगह पानी गिरने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हुई। ओपीडी में उपचार और जांच के लिए आने वाले मरीजों को बारिश के कारण असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
परिसर में पानी, ओपीडी में छत से टपका पानी
बारिश तेज होने के साथ ही अस्पताल परिसर में जलभराव की स्थिति बन गई। कई स्थानों पर पानी जमा होने से लोगों को संभलकर आवाजाही करनी पड़ी। दूसरी ओर ओपीडी की छत से पानी टपकने के कारण अस्पताल भवन की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि बारिश के दौरान जलभराव और छत से पानी टपकने की समस्या से उन्हें काफी परेशानी होती है। अस्पताल परिसर में जल निकासी और भवन की मरम्मत की व्यवस्था बेहतर किए जाने की जरूरत है।