फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Water treatment plants of barrage will remain closed for the fourth day, 15 lakh people faced water crisis

पानी की किल्लत बढ़ी: चौथे दिन भी बंद रहेंगे बैराज के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट,15 लाख लोगों ने झेला जल संकट  

Thu, 19 May 2022 07:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 19 May 2022 07:37 AM IST
सार

कानपुरवासियों को अभी और पानी के संकट से जुझना पड़ेगा, क्योंकि बैराज के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट चौथे दिन भी बंद रहेंगे। दरअसल, नवीन मार्केट में पाइप शिफ्टिंग में पानी भरने से दिक्कत आई है। वहीं, मेट्रो प्रबंधन का कहना है कि आज शिफ्टिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Water treatment plants of barrage will remain closed for the fourth day, 15 lakh people faced water crisis
गंगा बैराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भीषण गर्मी में बुधवार को करीब 15 लाख शहरवासी बूंद-बूंद पानी लिए तरसने को मजबूर रहे। ज्यादातर लोगों ने पड़ोसियों के सबमर्सिबल से काम चलाया। सार्वजनिक सबमर्सिबल, हैडपंपों पर पानी भरने वालों की लंबी लाइनें लगी रहीं। बाल्टियों से पानी भरने में घंटों लगने की वजह से तमाम लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई।

विज्ञापन

 वहीं, जलकल विभाग ने विभिन्न मोहल्लों में पानी के 32 टैंकर भेजे, लेकिन वे नाकाफी साबित हुए। उधर, नवीन मार्केट में निर्माणाधीन भूमिगत मेट्रो स्टेशन स्थल में खुदे गड्ढे में पानी भरने से मुख्य पाइप लाइन नहीं जुड़ पाई। इस वजह से गुरुवार को भी बैराज स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद रहेंगे।
विज्ञापन

 बता दें कि नवीन मार्केट भूमिगत मेट्रो स्टेशन निर्माण के दौरान वहां बिछी मुख्य पाइप लाइन शिफ्ट करने के लिए 16 मई को गंगा बैराज स्थित जल निगम का वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर दिया गया था। मेट्रो ने तीन दिन में यह कार्य पूरा करने का दावा किया था। इसलिए जल निगम ने तीन दिन के लिए ही बैराज वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने की घोषणा की थी, लेकिन तीसरे दिन बुधवार को देर शाम तक पाइप लाइन की शिफ्टिंग नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Water treatment plants of barrage will remain closed for the fourth day, 15 lakh people faced water crisis
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया

मेट्रो रेल के अधिकारियों के अनुसार नवीन मार्केट भूमिगत मेट्रो स्टेशन में बड़ा चौराहा की तरफ मुख्य पाइप लाइन जुड़ गई है, लेकिन परेड की तरफ इस पाइप लाइन का दूसरा सिरा जोड़ने के लिए जिस स्थान पर गड्ढा खोदा गया था। वहां शाम को पानी भर गया, इसलिए पाइप की वेल्डिंग नहीं हो पाई। गड्ढे में भरा पानी निकाला जा रहा है।

देर रात या 19 को सुबह तक पानी निकालकर पाइप लाइन जोड़ने की कोशिश की जा रही है। उधर, दूसरी तरफ इस प्लांट के बंद होने से सिटी से साउथ तक करीब पांच लाख लोगों को पानी नहीं मिला। नहर से भी पानी न मिलने के कारण शहर के पांच लाख अन्य लोगों को पानी की दिक्कत हुई।

 बैराज स्थित जलकल का प्लांट भी दो दिन के लिए बंद
बैराज स्थित जलकल विभाग का वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट भी बुधवार से 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। वहां 40 करोड़ लीटर क्षमता के कच्चे पानी के टैंक से भैरव घाट पंपिंग स्टेशन की तरफ बिछ रही पाइप लाइन जोड़ी जा रही है। इस प्लांट के भी बंद होने से बुधवार को नवाबगंज, विकास नगर, कल्याणपुर, पनकी से लेकर रोशन नगर तक करीब पांच लाख लोग पानी के लिए तरसने को मजबूर रहे।

बुधवार सुबह टंकियों में उपलब्ध पानी की आपूर्ति की गई। प्रभावित क्षेत्रों में पानी के टैंकर भेजे गए हैं। कोशिश की जा रही है कि 19 को कार्य पूरा होते ही रात में प्लांट चलाकर 20 मई को सुबह सामान्य रूप से आपूर्ति की जाए।
-नीरज गौड़, महाप्रबंधक, जलकल विभाग

 

19 को मेट्रो कार्य के साथ ही बैराज के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में मुख्य पाइप लाइन जोड़ने का कार्य पूरा हो जाएगा। ऐसा होते ही 19 को रात में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांटों से पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। -अजमल हुसैन, सहायक अभियंता, जल निगम

 
पानी के निशुल्क टैंकर के लिए डायल करें 2549018
जलकल विभाग के जीएम के अनुसार जिन मोहल्लों में पानी की दिक्कत हो, वहां के लोग जलकल विभाग कंट्रोल रूम का फोन नंबर 05122549018 डायल कर सूचना दे सकते हैं। वहां पानी का टैंकर निशुल्क भेजा जाएगा। विभाग के पास 51 टैंकर हैं। बुधवार को भी 32 टैंकर विभिन्न मोहल्लों में भेजे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed