फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Water tank cracked and two child died

तेज आवाज के साथ फटा पानी का टैंक, मलबे में दबने से 2 बच्चों की मौत,  महिला घायल

Fri, 01 Feb 2019 10:05 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 01 Feb 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
Water tank cracked and two child died
बिखरा पड़ा टैंक का मलबा - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बारासगवर थानाक्षेत्र में शुक्रवार शाम एक ईंट भट्ठे के पास बना पानी का टैंक फट गया। टैंक के मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के वक्त बच्चे टैंक के पानी से नहा रहे थे।

विज्ञापन


भट्ठा संचालक ने पुलिस को सूचना दिए बगैर महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। देर रात सूचना मिलने के बाद सक्रिय हुई पुलिस जांच करने पहुंची। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


बारासगवर थानाक्षेत्र के बाराकुंभी में एक ईंट भट्ठे के पास बने टैंक में सबमर्सिबल पंप से पानी भरा जा रहा था। टैंक के निकट छत्तीसगढ़ के कोट गांव निवासी पूर्णिमा (27) पत्नी सोहित अपने बेटे करन (3) के साथ नहा रही थी। पास में ही एक अन्य मजदूर समित की बेटी दामिनी (2) भी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

टैंक की दीवार तेज आवाज के साथ फट गई

इस दौरान टैंक की दीवार तेज आवाज के साथ फट गई और दीवार का मलबा बच्चों व महिला पर गिरा। मलबे में दबकर दोनों बच्चों की मौत हो गई जबकि महिला पूर्णिमा घायल हो गई। भट्ठा मजदूरों ने संचालक मेड़ीलाल व मुनीम को सूचना दी।

 

मेड़ीलाल ने घायल महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रात करीब आठ बजे घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने भट्ठा संचालक से फोन पर घटना की जानकारी ली।

एसओ ने बताया कि भट्ठा संचालक मेड़ीलाल ने श्रमिकों के दो बच्चों की मौत व एक महिला श्रमिक के घायल होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों से तहरीर देने को कहा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर निजी अस्पताल में भर्ती महिला के सिर व पैर में चोट होने से हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed