फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Water supply started in Khanchandrapur, people were forced to drink chromium-rich water for 17 days

खानचंद्रपुर में शुरू हुई जलापूर्ति, 17 दिन से क्रोमियम युक्त पानी पीने को मजबूर थे लोग

Sat, 15 Jan 2022 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Water supply started in Khanchandrapur, people were forced to drink chromium-rich water for 17 days
खानचंदपुर में पानी भरता युवक। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/रनियां। पंप ऑपरेटर को मानदेय नहीं मिलने से खानचंद्रपुर में 28 दिसंबर से जलापूर्ति ठप थी। 17 दिन बाद निकाय प्रशासन को ग्रामीणों की सुध आई। इसके बाद गुरुवार देर शाम जलापूर्ति शुरू कराई गई।
विज्ञापन

खानचंद्रपुर में 63 हजार मीट्रिक टन क्रोमियम सल्फेट एकत्र है। इसकी वजह से भूजल में क्रोमियम घुल गया है। हैंडपंप का पानी पीने से त्वचा व हड्डी रोगी बढ़े तो एनजीटी सख्त हुआ। 2020 फरवरी में करीब तीन करोड़ की लागत से टंकी बनवाकर 364 घरों में जलापूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन

जलनिगम से टंकी नगर पंचायत को हैंडओवर नहीं होने से यहां तैनात पंप ऑपरेटर सुल्तान को तीन माह का मानदेय नहीं मिला। इससे नगर पंचायत के पंप ऑपरेटर ने 27 दिसंबर को नलकूप की चाबी विद्युत यांत्रिक शाखा के जेई सत्यप्रकाश को लौटा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से यहां जलापूर्ति बंद थी। लोग निजी व इंडिया मार्का हैंडपंप का दूषित पानी प्रयोग करने को मजबूर हुए। अब नगर पंचायत प्रशासन ने फिर से जलापूर्ति शुरू कराई गई है। गुरुवार शाम को जलापूर्ति हुई तो लोगों को राहत हुई।

खानचंद्रपुर पेयजल योजना फिलहाल जल निगम के पास है। हैंडओवर की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही पेयजल योजना हैंडओवर की जाएगी। - वागीश कुमार शुक्ला, एसडीएम सदर/ईओ रनियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed