{"_id":"654a3110418346f8ec08d6f8","slug":"water-like-vegetable-served-in-mid-day-meal-in-hardoi-children-said-teacher-threatened-to-beat-them-2023-11-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: मिडडे मील में परोसी पानी जैसी सब्जी...वीडियो वायरल, बच्चे बोले- अध्यापक ने दी पीटने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: मिडडे मील में परोसी पानी जैसी सब्जी...वीडियो वायरल, बच्चे बोले- अध्यापक ने दी पीटने की धमकी
Tue, 07 Nov 2023 06:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 07 Nov 2023 06:15 PM IST
सार
Hardoi News: इंचार्ज अध्यापक इकरार खां का कहना है कि परीक्षाओं के कारण ज्यादा बच्चे आ रहे हैं। इसके बाद में कुछ बच्चे बचे थे, जिनके लिए सब्जी पानी जैसी बची थी।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में पानी जैसी सब्जी दिखाते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में पिहानी विकास खंड के पंडरवा किला संविलियन विद्यालय में मध्यान्ह भोजन में पानी जैसी सब्जी परोसे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हुआ। वीडियो में बच्चे आरोप लगा रहे हैं कि सब्जी खाने से इन्कार करने पर इंचार्ज अध्यापक ने पिटाई करने की धमकी दी।
विज्ञापन
जांच के लिए विद्यालय गए खंड शिक्षा अधिकारी ने इंचार्ज अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए हैं। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। संविलियन विद्यालय पंडरवा किला में सोमवार को मेन्यू के अनुसार आलू-सोयाबीन की सब्जी बनी।
विज्ञापन
सब्जी बनकर आई, तो इसमें पानी अधिक और आलू नाम मात्र के थे, जबकि सोयाबीन था ही नहीं। बच्चों का दावा है कि जब उन्होंने यह सब्जी खाने से इन्कार किया, तो इस पर इंचार्ज अध्यापक ने पिटाई करने की धमकी दी। कुछ बच्चों को पीटने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
परीक्षाओं के कारण ज्यादा बच्चे आ रहे हैं
इसके बाद बच्चों ने सब्जी खा ली। पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बच्चों के अभिभावकों में भी इसे लेकर गुस्सा है। इस संबंध में इंचार्ज अध्यापक इकरार खां का कहना है कि परीक्षाओं के कारण ज्यादा बच्चे आ रहे हैं। इसके बाद में कुछ बच्चे बचे थे, जिनके लिए सब्जी पानी जैसी बची थी।
मंगलवार को स्वयं विद्यालय में जांच करने गया तो बच्चे परीक्षा के बाद घर भेज दिए गए थे। बुधवार को फिर विद्यालय जाकर जांच करेंगे। बच्चों के बयान लेने के बाद दोषी पाए जाने पर इंचार्ज अध्यापक के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। -अनिल झा, खंड शिक्षा अधिकारी, पिहानी