फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   water

जल संरक्षण का संकल्प

Tue, 01 Sep 2020 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
water
बिल्हौर (कानपुर)। गांवों में बारिश के जल का संचयन-सरंक्षण करने और भूगर्भ रिचार्ज सामान्य बनाए रखने के लिए जल शक्ति मंत्रालय और नमामि गंगे योजना काम कर रही है। इसी क्रम में जल संरक्षण अभियान कैच द रेन मुहिम के तहत शिवराजपुर हरनू गांव में कार्यक्रम आयोजित हुआ।इसमें विशेषज्ञों ने बड़ी संख्या में ग्रामीणों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

सोमवार को हरनू गांव में कैच द रेन अभियान के तहत जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाकर जल संरक्षित करने के कई तरीके बताए गए। नमामि गंगे जिला परियोजना अधिकारी शशांक शुक्ला ने भूगर्भ जल स्तर नीचे जाने से होने वाली हानि के बारे में बताया। भूगर्भ जलस्तर कैसे सुधारा जाए और भूमि की उर्वरता जल संरक्षण से कैसे संभव है इसके बारे में जानकारी दी। इस मौके पर रिचार्ज वेल माडल के बारे में भी ग्रामीणों केे बताया गया। चौपाल के दौरान अजय कुमार, उत्कर्ष दुबे, राम दत्त तिवारी, ओम नाथ चौरसिया, रामआसरे सहित कई ग्रामीण सोशल डिसटेंसिग और मास्क लगाकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed