फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Water crisis in Kanpur Supply halted in Juhi Kalan for a week chaos in four colonies demand for tanker supply

कानपुर में जल संकट: जूही कला में एक हफ्ते से सप्लाई ठप, चार कॉलोनियों में हाहाकार, टैंकर से आपूर्ति की मांग

Sun, 04 Oct 2026 11:24 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 04 Oct 2026 11:24 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर के दक्षिण क्षेत्र स्थित वार्ड 84 जूही कला में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप होने से भीषण जल संकट खड़ा हो गया है। बैराज और गुजैनी वाटर टैंक से सप्लाई बंद रहने के कारण जूही लाल कॉलोनी, हरी कॉलोनी, सफेद कॉलोनी और निराला नगर के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं।

विज्ञापन
Water crisis in Kanpur Supply halted in Juhi Kalan for a week chaos in four colonies demand for tanker supply
सांकेतिक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में दक्षिण क्षेत्र के वार्ड 84 जूही कला में करीब एक सप्ताह से जलापूर्ति बाधित होने से लोगों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। बैराज और गुजैनी टंकी से पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण जूही लाल कॉलोनी, हरी कॉलोनी, सफेद कॉलोनी और निरालानगर के कुछ हिस्सों में लोग परेशान हैं। पार्षद अमित जायसवाल ने बताया कि जानकारी के अनुसार अभी दो-तीन दिन और जलापूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है।

विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि नियमित आपूर्ति बहाल होने तक क्षेत्र में टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से परिवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद ने जनहित में तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कराने और जल्द जलापूर्ति बहाल कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed