फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Waste of government ration in banda

खूब हो रही सरकारी राशन की बर्बादी, एफसीआई ने स्वीकार की ये बात

Fri, 26 Oct 2018 10:25 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 26 Oct 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
Waste of government ration in banda
डेमो पिक
यूपी के बांदा जिले में गरीबी में जीवन जी रहे उपभोक्ताओं के राशन में कटौती के बीच देश में सरकारी राशन की बर्बादी भी खूब हो रही है। पिछले तीन वर्षों में देश में 11 हजार 903 मीट्रिक टन (एक लाख 19 हजार 30 क्विंटल) अनाज बर्बाद हो गया। सिर्फ उत्तर प्रदेश में 290 मीट्रिक टन (2,900 क्विंटल) अनाज तहस-नहस हुआ है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने अपने यहां राशन की हुई इस बर्बादी को खुद स्वीकारा है। 
विज्ञापन


एक तरफ जहां गरीबों को राशन कार्ड में पूरे माह के लिए बमुश्किल मात्र दो किलो गेहूं और चावल मिल रहा है वहीं दूसरी तरफ भारी मात्रा में अनाज डैमेज हो रहा है। पिछले तीन सालों में इस बर्बादी के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। आरटीआई एक्टीविस्ट कुलदीप शुक्ला (बांदा) द्वारा मांगी गई सूचना में भारतीय खाद्य निगम ने 2016-17 से चालू वर्ष 2018-19 (पहली सितंबर तक) देश के विभिन्न राज्यों में बर्बाद हुए अनाज के आंकड़े दिए हैं। ये आंकड़े सिर्फ एफसीआई में बर्बाद हुए अनाज के हैं। 
विज्ञापन


अनाज बर्बादी में देश के 25 राज्यों में महाराष्ट्र अव्वल है। यहां तीन वर्षों में 7994.035 मीट्रिक टन राशन बर्बाद हुआ है। यहां वर्ष 2016-17 में सर्वाधिक 7963.367 मीट्रिक टन अनाज की बर्बादी हुई। वर्ष 2017-18 में 14.619 और चालू वर्ष 2018-19 में पहली सितंबर तक 16.49 मीट्रिक टन अनाज डैमेज बताया गया है। उत्तर प्रदेश में भी हर साल अनाज बर्बाद हो रहा है। एफसीआई आंकड़ों के मुताबिक तीन वर्षों में यहां 290.907 मीट्रिक टन अनाज खराब हुआ। इसमें वर्ष 2016-17 में 47.777 मीट्रिक टन, वर्ष 2017-18 में 242.850 मीट्रिक टन और चालू वर्ष में पहली सितंबर तक 0.280 मीट्रिक टन अनाज डैमेज बताया गया है। 

वर्ष 2016-17 से वर्ष 2018-19 (पहली सितंबर तक) देश के विभिन्न राज्यों में अनाज बर्बाद होने का ब्योरा (मीट्रिक टन में) - 

महाराष्ट्र    7994.035 
बिहार    1618.686 
असम    537.059 
पंजाब    517.536 
उत्तर प्रदेश    290.907 
मेघालय/मिजोरम/त्रिपुरा    254.675 
गुजरात    144.75 
कर्नाटक    94.874 
तमिलनाडु    88.635 
दिल्ली    27.365 
छत्तीसगढ़    13.873 
आंध्र प्रदेश    5.715 
मध्य प्रदेश    4.970 

 

देश में सबसे ज्यादा अनाज की बर्बादी वर्ष 2016-17 में हुई। इस वर्ष में सर्वाधिक 8775.572 मीट्रिक टन अनाज बर्बाद हुआ। बर्बादी वाले राज्यों में असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। दूसरी तरफ बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, अरुणांचल प्रदेश, मनीपुर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में अनाज सुरक्षित रहा। इसके अलावा वर्ष 2017-18 में 2663.486 और चालू वर्ष 2018-19 में (पहली सितंबर तक) 464.086 मीट्रिक टन अनाज की बर्बादी हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed