{"_id":"69d176c863082a83ea0bb97c","slug":"was-troubled-for-six-months-name-got-registered-in-khatauni-in-10-minutes-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1478686-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: छह माह से थे परेशान 10 मिनट में चढ़ गया खतौनी में नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: छह माह से थे परेशान 10 मिनट में चढ़ गया खतौनी में नाम
विज्ञापन
कानपुर। सदर तहसील अंतर्गत शनिवार को मर्चेंट चैंबर ऑफ कॉमर्स सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां 104 शिकायतें आईं, जिनमें से आठ का मौके पर ही निस्तारण किया गया। यहां छह माह से खताैनी में नाम चढ़ाने के लिए परेशान लोगों का 10 मिनट में समाधान कर दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई में भिसार के नरेंद्र सिंह, चकेरी आदि ने बताया कि खतौनी में नाम चढ़ाने के लिए छह माह से तहसील के चक्कर लगा रहे थे। इनकी समस्या का माैके पर ही निस्तारण कर दिया गया। नौबस्ता की कुंती पांडेय ने बताा कि चार माह से विधवा पेंशन के लिए चक्कर लगा रहे हैं। उनका फार्म भरवा कर अगले माह से पेंशन का आश्वासन दिया गया। उदयपुर की सोनी आय प्रमाण पत्र के लिए परेशान थीं। उन्हें भी एक सप्ताह में प्रमाणप का आश्वासन दिया गया।
आठ दिव्यांगों को दिए गए प्रमाणपत्र
दिव्यांगों के लिए विशेष शिविर लगाया गया। यहां चिकित्सा, पूर्ति, राजस्व और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने स्टॉल लगाए। शिविर में 38 दिव्यांगजनों के आवेदन लेकर चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। इनमें से 26 को मौके पर ही यूडीआईडी कार्ड और दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए। आठ दिव्यांगों को आय प्रमाण पत्र भी दिए गए।