{"_id":"02f51f55570ff4c8038f5c3134e61945","slug":"ward-stoned-window-panes-broken-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैलट के वार्ड में पथराव, खिड़की के शीशे टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैलट के वार्ड में पथराव, खिड़की के शीशे टूटे
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Sat, 12 Sep 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैलट के वार्ड नंबर पांच में शुक्रवार की रात कुछ लोगों ने पथराव किया। इससे खिड़की के शीशे टूट गए और पत्थर मरीजों पर आकर गिरे। गुस्साए मरीजों और तीमारदारों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
डॉक्टरों और तीमारदारों के एक-दूसरे पर पत्थर चलाने का आरोप लगाने पर विवाद बढ़ गया। सूचना पाकर स्वरूप नगर, काकादेव समेत कई थानों का फोर्स अस्पताल पहुंचा, तब मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
वार्ड नंबर पांच के बेड नंबर 12 पर भर्ती नफीस ने बताया कि रात करीब नौ बजे शरारती तत्वों ने बाहर से पथराव किया। इससे वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। लोग वार्ड के बाहर निकले और पथराव करने वालों की तलाश की लेकिन कोई नजर नहीं आया। इधर, कुछ तीमारदारों ने जूनियर डॉक्टरों पर पत्थर चलाने का आरोप लगाया तो जूनियर डॉक्टर भी उखड़ गए।
विज्ञापन
झगड़ा बढ़ने की सूचना पाकर तमाम जूनियर डॉक्टर वार्ड में पहुंच गए। इसी बीच स्वरूप नगर इंस्पेक्टर कमल यादव, काकादेव एसओ उदय प्रताप यादव फोर्स के साथ पहुंचे।
इंस्पेक्टर ने बताया कि पथराव में किसी को चोट नहीं आई है। छानबीन में वार्ड की छत पर एक लावारिस बैग मिला है, जिसमें कुछ कागजात हैं। पथराव करने वालों का पता नहीं चला है। अस्पताल में तनाव के मद्देनजर पुलिस तैनात की गई है।