फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wall collapses in under construction godown, BJP leader dies, Life would have been saved if the laborers had n

कानपुर में हादसा: निर्माणाधीन गोदाम में गिरी दीवार, भाजपा नेता की मौत, लोग बोले- मजदूर ना भागते...बच जाती जान

Tue, 09 May 2023 08:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 09 May 2023 08:06 PM IST
सार

Kanpur News: गोदाम कर्मचारियों ने मलबे के नीचे दबे रतन गुप्ता को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। आनन फानन सर्वोदय नगर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Wall collapses in under construction godown, BJP leader dies, Life would have been saved if the laborers had n
 मृतक रतन गुप्ता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पनकी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित निर्माणाधीन गोदाम के बेसमेंट की खुदाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। यहां गिरी दीवार की चपेट में आकर गोदाम मालिक भाजपा नेता की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबे के नीचे दबे शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

अफीम कोठी निवासी कारोबारी रतन गुप्ता (60) भाजपा उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष थे। पनकी के इस्पातनगर स्थित बी 20 में रतन का पिछले एक वर्ष से सरिया, सीमेंट के गोदाम का निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार दोपहर गोदाम के पिछले हिस्से में बेसमेंट के लिए खुदाई की जा रही थी।
विज्ञापन

तभी बगल में स्थित हिमांशु गुप्ता के डिटर्जेंट गोदाम की करीब 25 फीट लंबी व 15 फीट ऊंची दीवार अचानक भरभरा कर बेसमेंट की ओर जा गिरी। उसकी चपेट में आकर वहां खड़े रतन गुप्ता मलबे के नीचे दब गए। इसके बाद घबराए मजदूर वहां से भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गोदाम कर्मचारियों ने मलबे के नीचे दबे रतन गुप्ता को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। आनन फानन सर्वोदय नगर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पनकी इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ना भागते मजदूर, तो बच सकती थी जान
घटना के बाद वहां काम कर रहे मजदूर गोदाम कर्मचारियों को मामले की जानकारी दिए बिना ही मौके से भाग निकले। इसके चलते मौके पर पहुंचे गोदाम कर्मचारियों को मलबे के नीचे दबे रतन गुप्ता की जगह के बारे में सही जानकारी नहीं हो सकी। डेढ़ घंटे मलबे के नीचे दबे होने के चलते रतन गुप्ता ने दम तोड़ दिया।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से गोदाम पहुंचे थे रतन
भाजपा उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष रतन गुप्ता मंगलवार को निराला नगर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होकर गोदाम पहुंचे थे। गोदाम कर्मचारी के मुताबिक बेसमेंट के लिए चल रही खुदाई का काम देख कर रतन गुप्ता वहां से जाने लगे, तभी मोबाइल पर फोन आ जाने पर वह वहां रुक कर बात करने लगे।

सपा से मेयर का चुनाव लड़ी थी पत्नी
मृतक भाजपा नेता रतन गुप्ता की पत्नी माया ने पिछली बार निकाय चुनाव के दौरान सपा के टिकट पर मेयर प्रत्याशी थी। हालांकि वह चुनाव हार गई थी। जिसके कुछ समय बाद रतन गुप्ता ने भाजपा का दामन थाम लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed