फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wall collapses in factory, artisan gets crushed to death

Kanpur News: कारखाने में दीवार गिरी, कारीगर की दबकर मौत

Sun, 02 Nov 2025 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Wall collapses in factory, artisan gets crushed to death
कानपुर। चमनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को भन्नानापुरवा में स्थित कारखाने में एंगल काटते समय दीवार भरभराकर वेल्डिंग कारीगर पर गिर गई। हादसे में आजमगढ़ के थाना अही रौला के कोढ़वा जलालपुर निवासी सफाईलाल (55) की मलबे में दबकर मौत हो गई। वह कई सालों से बाबूपुरवा के ढकनापुरवा में पत्नी सुुमित्रा, बेटे नरेंद्र के साथ किराये पर रह रहे थे। उसने बताया कि शुक्रवार को चमनगंज के भन्नानापुवा में एक ठेकेदार पिता को लोहे के कारखाने में वेल्डिंग मशीन से एंगल काटने को लेकर बुलाया था। वहीं पर अचानक दीवार गिरने से हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चमनगंज इंस्पेक्टर संजय राय ने बताया कि परिजन शव लेकर आजमगढ़ चले गए हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed