फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wall collapsed during excavation, young man critical after getting buried under debris

Kanpur News: खुदाई के समय दीवार ढही, मलबे में दबकर युवक गंभीर

Sat, 08 Jun 2024 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 08 Jun 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Wall collapsed during excavation, young man critical after getting buried under debris
पुखरायां। कस्बे के मेन रोड पर एक मकान के बेसमेंट के निर्माण के लिए की जा रही खुदाई के दौरान अचानक से दीवार ढह गई। पास में खड़ा युवक मलवे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे सीएचसी ले गए, जहां से जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

पुखरायां मेन रोड पर एक मकान में बेसमेंट बनाने के लिए शनिवार को खुदाई की जा रही थी। असुरक्षित तरीके से की गई खुदाई से बगल में बने अंकित अग्रवाल के मकान के दीवार बीम सहित गिर गई। जिससे पास में खड़े अंकित मलबे में दब गए। लोगों ने बाहर निकाल कर इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में डॉ. रेनू ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं मकान में मौजूद अन्य परिजनों को क्रेन के सहारे बाहर निकाला गया। नगर पालिका ईओ अजय कुमार ने बताया कि मकानों में बेसमेंट बिना अनुमति के बनाए जा रहे हैं। जिसकी स्वीकृत नहीं ली गई। हादसा होने की जानकारी मिली है।जांच कर मकानों में बेसमेंट बनवाने वालों के खिलाफ नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed