फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   voting start in kanpur govind nagar and chitrakoot manikpur assembly by-election

उपचुनाव: चित्रकूट के मानिकपुर में अब तक 43 प्रतिशत मतदान, सपा ने भाजपा पर लगाया फर्जी वोटिंग का आरोप

Mon, 21 Oct 2019 02:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 21 Oct 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
voting start in kanpur govind nagar and chitrakoot manikpur assembly by-election
कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर जबरन मतदान केंद्र में घुसीं तो पुलिस से हो गई झड़प - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा सीट और चित्रकूट में मानिकपुर विधानसभा सीट पर मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें लग रहीं हैं। सुहाने मौसम के बीच मतदाताओं में मतदान करने का उत्साह देखते ही बन रहा है।
विज्ञापन


मानिकपुर में बूथ संख्या 373 प्राथमिक विद्यालय बगदरी में फर्जी वोटिंग कराने का प्रशासन पर सपाइयों ने आरोप लगाया। सपा एजेंट को बूथ से बाहर कर फर्जी वोट डलवाने की बात कह कर सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरु कर दिया। सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने बताया भाजपा एजेन्ट अंदर डलवा रहे फर्जी वोट।
विज्ञापन


गाेविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 209 से 219 तक सरस्वती गर्ल्स इंटर कॉलेज विजय नगर में ईवीएम खराब होने की शिकायत आ रही है।

voting start in kanpur govind nagar and chitrakoot manikpur assembly by-election
सांसद सत्यदेव पचौरी ने परिवार के साथ किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में हुई तीखी झड़प हो गई। जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी पोलिंग बूथ पहुंच गए। जिसके बाद वहां हंगामा शुरु हो गया।

चित्रकूट मानिकपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर 1:00 बजे तक 33.87% मतदान हो चुका है। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,38,000 से अधिक मतदाता हैं। कुल 9 प्रत्याशी मैदान में हैं जिसमें भाजपा कांग्रेस सपा व बसपा के बीच मुकाबला है।

प्रथम दृष्टया अब तक देखा जाए तो भाजपा और सपा के बीच में कड़ी टक्कर चल रही है। कई स्थानों से ईवीएम मशीन खराब होने के कारण 1 से 2 घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। गुरुला मानिकपुर गांव में जनसमस्याओं गांव की कुछ समस्याओं का समाधान ना होने पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। डीएम एसपी व सीडीओ भारी फोर्स के साथ कुर्ला गांव पहुंचे हैं और ग्रामीणों को समझाकर मतदान करने को कहा है स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।


 

voting start in kanpur govind nagar and chitrakoot manikpur assembly by-election
मतदान के बाद दिव्यांग को फूल देते चुनाव कर्मी - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी चित्रकूट शेषमणि पाण्डेय एवं एसपी चित्रकूट मनोज कुमार झा ने रैपुरा थानान्तर्गत प्राथमिक विद्यालय लालापुर तथा कृषक इण्टर कालेज भौंरी स्थित पोलिंग बूंथों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

चित्रकूट मानिकपुर तहसील अन्तर्गत ग्राम गुरौला में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाओं को लेकर चुनाव का बहिष्कार किया है। प्रशासन ने सुबह 11 बजे तक ग्रामीणों पर भारी दबाव बनाकर मात्र 7 वोट डलवाये हैं।

चित्रकूट की ग्रामसभा सुरौधा में 2 घंटे मतदान रुका रहा। 8 वोट पड़ने के बाद मशीन में गड़बड़ी होने के चलते ग्राम वासियों को 2 घंटे इंतजार करना पड़ा।  गोविंद नगर विधानसभा सीट पर बूथ संख्या 299 नगर महापालिका गुजैनी और बूथ संख्या 07 गुरुनानक इंटर कॉलेज नारायनपुरवा में बीएलओ ने नही बांटी पर्ची।


 
विज्ञापन

voting start in kanpur govind nagar and chitrakoot manikpur assembly by-election
मतदान जारी - फोटो : अमर उजाला
मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 212 इटवा में और बूथ संख्या 151 में ईवीएम मशीन खराब हो गई है। जिसकी वजह से मतदान प्रभावित हुआ। ग्रामीण बिना वोट डाले वापस हो रहे हैं।
गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की सुविधा नहीं। विद्युत परिषद इंटर कॉलेज पनकी, सीवी रमन इंटर कॉलेज, सिटी मॉडल स्कूल, हरमिलाप मिशन स्कूल से आ रहीं हैं शिकायतें।

कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा सीट के 349 पोलिंग नंबर 205 महात्मा गांधी इंटर कॉलेज विजय नगर में ईवीएम को लेकर आई दिक्कत है। इसके लिए टेक्निकल टीम भेजी गई है।

गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में सात जगहाें पर वीवीपैट मशीन बदली गई है। बूथ संख्या - 205 (महात्मा गांधी विजय नगर ), 338 (विशबर्नाथ बालिका कॉलेज बर्रा 7), 233(कानपुर उत्पादत्ता परिषद दादा नगर), 247 प्रकाश विद्या मंदिर दबौली), 253(प्रकाश विद्या इंटर कॉलेज कक्ष 7), 263 (विश्मभरनाथ  कॉलेज रतनलाल नगर), 174 ( नगर महाविद्यालय प्रविधिक स्कूल तिकुन्निया पार्क शास्त्री नगर ) इसमें शामिल है।
 

voting start in kanpur govind nagar and chitrakoot manikpur assembly by-election
मतदान जारी - फोटो : अमर उजाला
गोविंद नगर में पूर्व माध्यमिक विद्यायल मसवानपुर की बूथ संख्या 88 में ईवीएम मशीन में खराबी। बूथ संख्या 37 और 38 एपीपी बालिका विद्यालय पांडुनगर में लाइट न होने से मतदाता परेशान।

चित्रकूट में मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 75 सुरौधा नवीन मतदान केंद्र की ईवीएम मशीन हुई खराब। आधे घंटे बंद शुरु हो सकी मशीन। इस दौरान मतदान के लिए मतदाता हुए परेशान। 

चित्रकूट के मानिकपुर में गुरौला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार। मतदाताओं को प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने समझाया जिसके बाद मतदान चालू हो सका। करीब एक दर्जन मतदाताओं ने किया मतदान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed