फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   voting percentage reduced in Govind Nagar Assembly by-election

गोविंद नगर विधानसभा उपचुनाव: 34 साल बाद सबसे कम वोटिंग, आपसी खींचतान से भी गिरा मतदान

Tue, 22 Oct 2019 01:19 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 22 Oct 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
voting percentage reduced in Govind Nagar Assembly by-election
गोविंद नगर विधानसभा उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में 34 साल बाद सबसे कम वोटिंग हुई। इससे पहले 1985 में इस विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ 29.83 प्रतिशत वोट डाले गए थे। तब सबसे कम कैंट में 27.60 फीसदी लोगों ने ही वोट डाले थे।
विज्ञापन


2017 के विधानसभा चुनाव से इस बार उप चुनाव में 20 फीसदी मतदान घट गया। 2017 के चुनाव में गोविंद नगर में 53.63 फीसदी लोगों ने अपने वोट डाले थे। 2012 में इस क्षेत्र में 50.62 फीसदी वोटिंग हुई थी। उप चुनाव में वोटिंग प्रतिशत घटने से प्रत्याशी और अफसर सकते में है।
विज्ञापन

मतदाताओं के वोटिंग में दिलचस्पी न लेने के अलग-अलग कारण गिनाए जा रहे हैं। फिर भी अगर पिछले विधानसभा चुनावों पर नजर डाली जाए तो इस विधानसभा क्षेत्र में 1985 के बाद कभी भी इस बार हुई 33.13 प्रतिशत से कम वोटिंग नहीं हुई।

1989 में 36.30, 1991 में 35.10, 1993 में 53.47 और 1996 में 36.24 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले थे। 2002 में 35.88 और 2007 में 38.45 फीसदी वोट डाले गए थे।

2012 में सभी विधानसभा क्षेत्र की वोटिंग 55 प्रतिशत रही थी। सबसे ज्यादा बिठूर विधानसभा क्षेत्र में 63.68 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले थे। सबसे कम मतदान कैंट विधानसभा क्षेत्र में 49.92 प्रतिशत वोट डाले गए थे।

2017 में सभी 10 विधानसभा क्षेत्र में 57.10 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 53.63 फीसदी लोगों ने वोट डाले थे। तब सबसे ज्यादा वोट बिल्हौर में 62.56 फीसदी पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed