फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   voting of last phase will be done today

निकाय चुनाव: अंतिम चरण का मतदान आज, इन जिलों के वोटर्स करेंगे अपने 'अधिकार का प्रयोग'

Wed, 29 Nov 2017 09:42 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 29 Nov 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
voting of last phase will be done today
निकाय चुनाव
यूपी में निकाय चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान बुधवार को होगा। कानपुर देहात, फतेहपुर, महोबा, औरैया और कन्नौज मिलाकर लगभग 8 लाख 72 हजार मतदाता करीब 400 अध्यक्ष पद के और 2900 सभासद पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

फतेहपुर में अध्यक्ष पद के 69 और सभासद पद के लिए 839 प्रत्याशी मैदान में 

voting of last phase will be done today
फतेहपुर
फतेहपुर जिले में बुधवार को सुबह साढ़े सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। इसके लिए 123 मतदान केंद्र और 375 बूथ बनाए गए हैं। करीब दो लाख 61 हजार 578 मतदाता अध्यक्ष पद के 69, सभासद व सदस्य पद के लिए 839 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद करेंगे। जिला व पुलिस प्रशासन ने निष्पक्ष मतदान कराने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग व रूट मार्च भी किया गया।  सदर नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए 12 व सदस्य पद के लिए 298 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। बिंदकी नगर पालिका में अध्यक्ष पद के आठ और सभासद पद के 131 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं। नगर पंचायतों में खागा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर 12 व सदस्य पद पर 146 प्रत्याशी हैं। बहुआ नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर 11 व सदस्य के लिए 43 प्रत्याशी मैदान में हैं। जहानाबाद नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष पद पर आठ व सदस्य पद पर 99 प्रत्याशी हैं। किशनपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर 10 और सदस्य पद के 44 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। नगर पंचायत हथगाम में अध्यक्ष पद पर आठ और सदस्य पद के लिए 78 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महोबा में 77 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

voting of last phase will be done today
महोबा
महोबा जिले की दो नगर पालिका और तीन नगर पंचायतों में अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए आज मतदान होगा। जिसमें 128694 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बुधवार को दो नगर पालिका और तीन नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के 77 और 90 वार्ड में सदस्य पद के 585 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों में कैद होगी। 
जिले की दो नगर पालिका महोबा और चरखारी व तीन नगर पंचायतों कुलपहाड़, खरेला व कबरई में अध्यक्ष पद के लिए कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। नगर पालिका महोबा में अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा 23 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है जबकि नगर पालिका चरखारी में 15, नगर पंचायत कुलपहाड़ में 15, नगर पंचायत कबरई में 12 प्रत्याशी और नगर पंचायत खरेला में 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। दलीय प्रत्याशियों के अलावा निर्दलीय की किस्मत मतपेटियों में कैद हो जाएगी।
इसी प्रकार नगर पालिका महोबा में 25 वार्ड के 184 सदस्य अपनी किस्मत आजमा रहे है। वही नगर पालिका चरखारी के 25 वार्ड के 171 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है। नगर पंचायत खरेला में 12 वार्डों के लिए 47, नगर पंचायत कबरई में 15 वार्डोँ के लिए 96 और नगर पंचायत कुलपहाड़ में 13 वार्डों के लिए 87 उम्मीदवाराें की किस्मत मतपेटियों में कैद हो जाएगी। मतदान को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। मतदान के बाद एक नवंबर को होने वाली मतगणना में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
विज्ञापन

कानपुर देहात में 1 लाख 28 हजार मतदाता करेंगे मतदान

voting of last phase will be done today
कानपुर देहात
कानपुर देहात में लोकतंत्र के लिए बुधवार का दिन खास है। जिले की दो नगर पालिका और सात नगर पंचायत के लिए आज मतदान होगा। जिले के एक लाख 28 हजार मतदाता 9 अध्यक्षों और 135 सदस्यों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिले में निकाय चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने जनपद के 82 मतदान केंद्रों की निगरानी के लिए 12 जोनल और 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 26 आरओ और 30 एआरओ को तैनात किया गया है। निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन कितना सजग है, इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इस बार अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराए जाने के साथ ही स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनात की गई हैं। जनपद में ऐसे नौ मतदान केंद चिह्नित किए गए हैं। इसके अलावा अतिसंवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों की निगरानी का जिम्मा इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को सौंपा गया है।

औरैया में 115 अध्यक्ष प्रत्याशियों का तय होगा भविष्य 

voting of last phase will be done today
औरैया
औरैया में नगर निकाय चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को 1,54,085 मतदाताओं अध्यक्ष पदों के 115 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे। इसके अलावा सदस्यों पद के लिए पूर जिलेभर से 588 प्रत्याशियों ने चुनाव मैदान में ताल ठोकी है। 

कन्नौज में दो लाख मतदाता आज करेंगे मतदान

voting of last phase will be done today
कन्नौज
कन्नौज में बुधवार को दो लाख मतदाता अपने शहर की सरकार चुनेंगे। इसी के साथ अध्यक्ष और सदस्य पद के 979 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला भी होगा। इसमें तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के 135 प्रत्याशी व सदस्य पद के 844 प्रत्याशी शामिल हैं। मतदान प्रक्रिया सुबह 7:30 बजे से शुरू होगी और शाम 5 बजे तक चलेगी। निकाय चुनाव के तृतीय चरण में जनपद में आज मतदान होगा। इसमें 2,10,381 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसके लिए मंगलवार को कलक्ट्रेट, तिर्वा के डीएन इंटर कालेज और छिबरामऊ की मंडी समिति से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। कन्नौज नगर पालिका के लिए कलक्ट्रेट से 73 पोलिंग पार्टियाें की रवागनी हुई। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में 4 कर्मचारियों को भेजा गया है। कुल 292 कर्मचारियाें की रवानगी कलक्ट्रेट से हुई। ऐसे ही तिर्वागंज नगर पंचायत के लिए तिर्वा के डीएन इंटर कालेज से और छिबरामऊ, गुरसहायगंज पालिका, पंचायत तालग्राम, समधन, सौरिख, सिकं दरपुर की पोलिंग पार्टियाें की रवानगी मंडी समिति छिबरामऊ से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed