फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   voting appeal by kanpur peoples

आज हम वोट जरूर डालेंगे क्योंकि...

Sun, 19 Feb 2017 01:17 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 19 Feb 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
voting appeal by kanpur peoples
इन सभी ने की है मतदान की अपील - फोटो : अमर उजाला
कानपुर महानगर के लोगों ने अधिक से अधिक मतदान की अपील की है। नगर के 33.70 लाख वोटर 10 विधायक चुनने के लिए वोटिंग करेंगे। 100 प्रत्याशी हैं कुल नगर जिले की विधानसभाओं से। मतदान के लिए 1406 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


रंगकर्मी डॉ. ओमेन्द्र वर्मा, पनकी के अनंत सिंह, नेहरू नगर के डॉ. नीरज सचान, गोविंद नगर के राहुल कुमार, नेहरू नगर के अमित शर्मा, किदवई नगर के विनय सिंह सेंगर, दादा नगर के सौरभ शर्मा, असिस्टैंट बैंक मैनेजर वैभव सिंह, होटल संचालक अाशीष कुमार, प्रीति, विवेक आदि ने कानपुर के लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करनी की अपील की है। इन सभी का कहना है कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था फेल होने का सबसे बड़ा कारण यहां अतिक्रमण है। पुलिस और नेता आपस में मिलकर अतिक्रमण करवा देते हैं। इसलिए मेरा वोट स्वच्छ और ईमानदार नेता को जाएगा जो इस तरह की समस्याओं से हमें छुटकारा दिला सके।  
विज्ञापन


दादा नगर निवासी सौरभ शर्मा ने कहा कि प्रदेश में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा का स्तर बेहद कमजोर है। बच्चों को सही शिक्षा नहीं मिल पाती। इससे हमारी जड़ें कमजोर होती जा रही हैं। इसलिए मैं ऐसी सरकार के लिए वोट करूंगा जो शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


असिस्टेंट मैनेजर एक्सिस बैंक वैभव सिंह ने कहा कि आज भी भ्रष्टाचार कम नहीं हो पाया है। हर विभाग में बिना पैसे दिए कोई काम नहीं होता। यह भ्रष्टाचार हमारे देश के विकास में सबसे बड़ा रोड़ा है। इसलिए मैं ऐसी सरकार के लिए वोट करूंगा जो भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कानून बनाए।

स्कूल संचालक विनय सिंह ने कहा कि  कानून व्यवस्था बड़ा मुद्दा है। उद्योग और कारोबार तभी सफल हो पाएंगे जब गुंडों का आतंक समाप्त होगा। इसलिए मैं ऐसे नेता का चयन करने के लिए वोट करूंगा जो कानून व्यवस्था सुधारे, सुरक्षा का माहौल दे। इन समस्याओं से हमें निजात दिला सके। 

रंगकर्मी डॉ. ओमेन्द्र वर्मा ने कहा कि  महिलाओं की शिक्षा की उचित व्यवस्था हो। साथ ही नए सरकारी स्कूल, कॉलेज खोले जाएं, वोटिंग के समय इसका ख्याल जरूर रखेंगे। आपराधिक छवि के प्रत्याशी को वोट नहीं देंगे। पढ़े-लिखे प्रत्याशी चुनाव जीतकर विधानसभा लखनऊ पहुंचे, इसलिए सबको वोट देना चाहिए। 


वोट डालने में कोई दिक्कत हो तो  इन नंबरों पर करें कॉल
जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम

0512-2303165
0512-2304037
0512-2306017
-
रिटर्निंग आफीसर
क्षेत्र        रिटर्निंग ऑफीसर        मो.नं.
बिल्हौर        प्रेमचंद्र लाल         9454416386
बिठूर            संजय कुमार        9454416385
कल्याणपुर        कमलेश चंद्र        9454416406
गोविंद नगर    अंजू लता            9454416407
सीसामऊ        बाबूलाल            9454416403
आर्य नगर        विनीत कुमार         9454416404
किदवई नगर    कृष्णपाल तोमर        9454416401
कैंट            सतीश चंद्र            9454416402
महाराजपुर        अभिषेक आनंद        9454416405
घाटमपुर        सुखवीर सिंह        9454416387
-
प्रेक्षकों के मोबाइल नंबर
क्षेत्र                    प्रेक्षक        मोबाइल नंबर
बिल्हौर                मनप्रीत सिंह    9888446362
बिठूर/कल्याणपुर        मंजूर अली    7839489210
गोविंद नगर/किदवई नगर मीता आर लोचन 7839489212
सीसामऊ/आर्य नगर        जगदीप सिंह    7839489213
कैंट/महाराजपुर            अनिल मेश्राम    7839489216
घाटमपुर                एमिल लाकरा    7839489218
पुलिस प्रेक्षक            असलम खान    7839489211
-
विकलांगों के वोट डलवाने में मदद को कंट्रोल रूम
बिल्हौर-7380962946,     बिठूर-7309906892,    कल्याणपुर-9450122590, गोविंद नगर-8418059094, सीसामऊ -9935862349, आर्य नगर-    9651811200, किदवई नगर-9792699238, कैंट-              9125480854, महाराजपुर-8858285436, घाटमपुर-                8565864904

-कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0512-2305019 पर भी जानकारी ले सकते हैं।
 
न हो परेशान, सब कुछ एक क्लिक पर
-मतदाता पुस्तिका में कहा गया है कि वोटर अपना नाम लिस्ट में देखने के लिए चुनाव आयोग की वेब साइट www.nvsp.in की मदद ले सकता है। हेल्प लाइन नंबर 1950 पर कॉल कर सकते हैं
-अगर आपको अपना पोलिंग स्टेशन नहीं मालुम है तो www.nvsp.in/ पर जाएं और नो (जानना) योर बूथ एसी एंड पीसी पर क्लिक करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed