{"_id":"5dada5de8ebc3e939e4719f5","slug":"votes-less-than-expected-in-kanpur-by-election","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विधानसभा उप चुनाव: फीका रहा मतदान, उम्मीद के मुताबिक नहीं निकले मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा उप चुनाव: फीका रहा मतदान, उम्मीद के मुताबिक नहीं निकले मतदाता
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 21 Oct 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विधानसभा उप चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कानपुर में हुआ पहला विधानसभा उप चुनाव फीका रहा। जिस हिसाब से राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां की थीं, उस हिसाब मतदाता बूथ तक वोट देने नहीं आए। इसकी एक बड़ी वजह पार्टियों ने लोकल मुद्दों को तवज्जो नहीं दिया। सड़कों के गड्ढों को लेकर ना भाजपा ने बात की ना ही दूसरी पार्टियों ने।
2 of 5
विधानसभा उप चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी वजह यह भी बताई जा रही है कि मुख्य सड़कों पर चुनाव प्रचार तो खूब हुए गलियों में, मोहल्लों के भीतर जिस तरह से प्रचार होने चाहिए थे, नहीं हुए। यही वजह है कि सोमवार को मतदान के दिन कई क्षेत्रों जैसे मसवानपुर, रतनलाल नगर, रावतपुर रामलला मंदिर के आसपास, शास्त्री नगर सहित अधिकांश क्षेत्रों में लोग छतों से चुनाव का माहौल तो देखते रहे लेकिन वोट डालने नहीं पहुंचे।
3 of 5
विधानसभा उप चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी ने मतदाताओं को घर से निकालने के लिए बाकायदा बूथ और मंडलवार टीमें गठित कर रखी थीं। यहां तक कि मतदाताओं को लाने और ले जाने के लिए ई रिक्शा का भी इंतजाम किया गया था। इसके बावजूद बूथों पर मतदाताओं की संख्या नाम मात्र की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विधानसभा उप चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान के प्रतिशत का हर घंटे आने वाला रुझान बढ़ने के बजाए तीन बजे तक घटता रहा। इसे लेकर सभी पार्टियों में हलचल रही। खासकर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों के पास लखनऊ पार्टी मुख्यालय से भी फोन आते रहे।
विज्ञापन
5 of 5
विधानसभा उप चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव की ड्यूटी में लगाए गए विधायकों और दूसरे वरिष्ठ पदाधिकारियों ने तो मतदाताओं को बुलाने के लिए ड्यूटी पर लगाए गए कार्यकर्ताओं के मोबाइल भी चेक किए। सभी पार्टियों ने अपने-अपने केंद्रीय कार्यालय में कुछ कार्यकर्ता मतदाताओं को लगातार फोन करने के लिए बैठाए गए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।