फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Voters can register their names using 12 options, including Aadhaar.

Kanpur News: आधार समेत 12 विकल्पों से सूची में नाम दर्ज करवा सकेंगे मतदाता

Tue, 30 Dec 2025 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 30 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Voters can register their names using 12 options, including Aadhaar.
कानपुर देहात। विधानसभा मतदाता सूची में एसआईआर का काम पूरा हो गया है। गणना प्रपत्र भरकर जमा करने वाले 124065 मतदाता वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैंप नहीं हुए हैं। छूटे इन मतदाताओं के पास आधार समेत 12 पहचान विकल्प हैं। जिनके माध्यम से छूटे मतदाता अपना नाम मचदाता सूची में जुड़वा सकेंगे।
विज्ञापन

विधानसभा मतदाता सूची का एसआईआर 26 दिसंबर को पूरा हो गया। 203966 मतदाताओं के नाम सूची से कट गए। इनमें मृतक, अनुपस्थित, स्थानांतरित आदि मतदाता शामिल हैं। इधर गणना प्रपत्र भरने वाले 124065 मतदाताओं की वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग नहीं हो सकी है। 31 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद इन मतदाताओं को नोटिस दी जाएगी। तब मैपिंग से छूटे मतदाता आधार समेत 12 पहचान पत्रों का विकल्प मिलेगा। कोई एक पहचान पत्र देकर ये मतदाता आवेदन कर पाएंगे। इसी आधार पर मतदाता सूची में नाम शामिल रहेगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी गिरवर प्रसाद ने बताया कि नोटिस मिलने के बाद मैपिंग से छूटे मतदाताओं को 21 फरवरी तक नोटिस का जवाब देना होगा। जवाब में स्वसत्यापित दस्तावेज दाखिल होंगे, जो मतदाता नोटिस के बावजूद पहचान संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराएंगे उनके नाम सूची से हट जाएंगे।
विज्ञापन

....................
इनसे से कोई एक दस्तावेज जरूरी
- केंद्र या राज्य कर्मचारी को जारी किया गया पहचान पत्र या पेंशन भुगतान आदेश
- 1 जुलाई 1987 से पहले जारी कोई भी सरकार, बैंक, स्थानीय प्राधिकरण, एलआईसी या सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा जारी पहचान पत्र या अभिलेख
- सक्षम प्राधिकारी की ओर से जारी जन्मप्रमाण पत्र
- पासपोर्ट
- मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से जारी मैट्रिकुलेशन या शैक्षिक प्रमाण पत्र
- सक्षम राज्य प्राधिकारी से जारी स्थायी निवास प्रमाण पत्र
- वन अधिकार प्रमाण पत्र
- सक्षम प्राधिकारी से जारी ओबीसी, एससी, एसटी या कोई भी जाति का प्रमाण पत्र
- राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (जहां भी हो)
- राज्य या स्थानीय प्राधिकारियों से तैयार किया गया परिवार रजिस्टर
- सरकार द्वारा जारी कोई भी भूमि या मकान आवंटन प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड (आयोग से जारी निर्देश लागू होंगे)
................
सूची में नाम जोड़वाना है तो भरें फार्म -6
एक जनवरी से 30 जनवरी पर 1577 बूथों पर आपत्तियां ली जाएंगी। सूची में नाम बढ़ाने के लिए फार्म-6 भरने का मौका मिलेगा। स्थान परिवर्तन या नाम में संशोधन के लिए फार्म-8 और सूची में दर्ज नाम पर आपत्ति है तो फार्म -7 भरा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................
अकबरपुर-रनियां में अधिक जारी होंगी नोटिस
मैपिंग से छूटे अधिक मतदाता अकबरपुर-रनियां विधानसभा में हैं। यहां कुल 35888 मतदाताओं को नोटिस जारी होगी। रसूलाबाद विधानसभा में 29494 मतदाताओं और सिकंदरा विधानसभा में 29763 मतदाताओं को नोटिस थमाई जाएगी। भोगनीपुर विधानसभा में 28920 मतदाताओं को नोटिस जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed