अतीक अहमद ने अब चुनाव आयोग की नाक में दम करने का मन बना लिया है। उधर, सपा नेता की पल-पल की हरकत पर नजर रख रहा आयोग भी इनके हर पैंतरे से वाकिफ है। मुकाबला दिलचस्प हो चला है।
वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाने की व्यवस्था पर अतीक का सवाल
2 of 4
अतीक अहमद सभा के दौरान
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
दरअसल, कैंट विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अतीक अहमद ने वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाने की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र की जितनी आबादी है, उतने नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी।
उन्होंने शुक्रवार को सुजातगंज स्थित अजमेरी मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की और लोगों से समर्थन मांगा। कहा कि नेताजी (सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव) का आशीर्वाद मिला है।
सपा प्रत्याशी का काफिला दिनभर रहा चर्चा में
3 of 4
अतीक अहमद समर्थकों के साथ
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। प्रत्याशी बनाए जाने के बाद अतीक अहमद गुरुवार को पहली बार कानपुर आए थे, रोड शो किया था, फिर बाबूपुरवा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया था। वे कचहरी के पास स्थित एक होटल में रुके और चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। शुक्रवार को नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय गए। जिलाध्यक्ष फजल महमूद सहित कई पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद सपा प्रत्याशी का काफिला सुजातगंज की तरफ निकल पड़ा।
4 of 4
अतीक अहमद
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
वहां नमाज अदा की और लाल बंगला में चुनावी दफ्तर भी खोला। देरशाम लखनऊ के लिए रवाना हो गए। अतीक अहमद ने कहा कि 26 दिसंबर से वह कानपुर नगर में डेरा डालेंगे। हर वार्ड, बूथ पर जाकर मतदाताओं से मिलेंगे। सपा सरकार की उपलब्धियां और विकास कार्य बताकर वोट मांगेंगे।