{"_id":"6acba428a553ef06660101ae","slug":"kanpur-poor-condition-of-the-road-from-panki-power-house-tempo-stand-to-shatabdi-nagar-2026-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पनकी पावर हाउस टेंपो स्टैंड से शताब्दीनगर जाने वाली सड़क की दुर्दशा, गिर रहे वाहन सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पनकी पावर हाउस टेंपो स्टैंड से शताब्दीनगर जाने वाली सड़क की दुर्दशा, गिर रहे वाहन सवार
Sun, 11 Oct 2026 08:28 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 11 Oct 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
पनकी के शताब्दी नगर सड़क की जर्जर हालत
- फोटो : अमर उजाला
पनकी, शताब्दीनगर की करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क बदहाल है। कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) की यह सड़क जगह-जगह धंस गई है। गहरे गड्ढे और ऊंचे सीवर चैंबर वाहन सवारों के लिए खतरा बने हुए हैं। इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन केडीए इसकी मरम्मत नहीं करा रहा है। पनकी पावर प्लांट के मुख्य गेट से केसा चौराहे तक की यह डबल लेन सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है।
हर दिन करीब डेढ़ लाख छोटे-बड़े वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। शताब्दीनगर के फ्लैट निवासी और आसपास के 12 से अधिक इलाकों के लोग आवागमन के लिए इसी सड़क का उपयोग करते हैं। तीन साल से अधिक समय से इस सड़क की मरम्मत नहीं की गई है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

Trending Videos
ललित अग्निहोत्री व प्रभात श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
जल्द होनी चाहिए मरम्मत
वर्षों से सड़क की हालत खराब है। जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से बजरी फैली है। आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। इसकी मरम्मत जल्द होनी चाहिए। - ललित अग्निहोत्री, रतनपुर
कई जगह धंसी सड़क
रतनपुर काॅलोनी चौराहा से पावर प्लांट जाने वाली सड़क कई जगह धंस गई है। यह खतरनाक स्थिति में है। - प्रभास श्रीवास्तव, राहगीर
सड़क के गड्ढों की मरम्मत का काम चालू कराया है। शेष जर्जर सड़क की मरम्मत का काम एक-दो दिन के भीतर शुरू कराया जाएगा। - आरआरपी सिंह, मुख्य अभियंता, केडीए