फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   voilent strike of transporter in kanpur

उग्र हुए हड़ताली ट्रांसपोर्टर, चलते ट्रकों पर चलाए पत्थर और जमकर की तोड़फोड़

Wed, 25 Jul 2018 10:17 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 25 Jul 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
voilent strike of transporter in kanpur
हड़ताल के छठवें दिन भी ट्रक चलने पर उग्र हुए ट्रांसपोर्टर
ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कांग्रेेस के आह्वान पर ट्रांसपोर्टरों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल बुधवार को छठे दिन भी जारी रही। चोरी छिपे चल रहे ट्रकों पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर प्रदेश मोटर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन एवं उत्तर प्रदेश युवा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उग्र रूप अपना लिया। कानपुर के तात्याटोपे नगर के सामने हाईवे से गुजर रहे ट्रकों पर ट्रांसपोर्टरों ने पत्थर बरसाए और दो दर्जन से अधिक ट्रकों के शीशे तोड़ डाले। इसमें कई ट्रक चालक चुटहिल हुए लेकिन वे ट्रक दौड़ाकर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश गांधी और युवा ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम शुक्ल की अगुवाई में बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टर दोपहर 12 बजे से सड़कों पर उतर पड़े। रोज की तरह यशोदा  नगर, नौबस्ता होते हुए दादानगर पहुंचे। यहां कुछ फैक्ट्रियों में माल की लोडिंग अनलोडिंग हो रही थी। इस पर ट्रांसपोर्टरों ने मजदूरों को खदेड़ दिया। इसके बाद हाईवे पर तात्याटोपे नगर के पास माल लदे ट्रकों का रेला आता दिखा तो उसे रोकने का प्रयास किया। ट्रक चालक नहीं रुके तो ट्रकों पर पथराव कर दिया गया। इससे कई ट्रकों के शीशे टूट गए।
विज्ञापन


 

कागज छीनकर एसोसिएशन के कार्यालय में जमा करवा दिए

voilent strike of transporter in kanpur
दो दर्जन ट्रकों के शीशे तोड़े, 50 से ज्यादा के कागज छीने
इसी दौरान ईंट लदी ट्रॉली गुजरी तो ट्रांसपोर्टरों ने सड़क पर ही ईंटें जमा कर लिए और ट्रकों को रोकने का प्रयास किया। जो ट्रक रुक गए उनके कागज छीनकर एसोसिएशन के कार्यालय में जमा करवा दिए। जो नहीं रुके उन पर पथराव करके शीशे तोड़ डाले। इसके बाद ट्रांसपोर्टरों का दल चकरपुर सब्जी मंडी, भौंती सचेंडी होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर लौट आया। यहां ट्रांसपोर्ट भवन में बैठक कर अगले दिन की रणनीति तैयार की। चर्चा हुई कि सरकार का रुख लचीला नहीं हुआ तो अगले कुछ दिनों में आवश्यक सेवाएं भी रोक दी जाएंगी। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष गुलशन छाबड़ा, मनीष कटारिया, विमल कुमार शुक्ल, अरुण वाधवा, केसी शर्मा, राजेंदर सिंह, आनंद अग्रवाल, रमेश चंद्र शुक्ला, युवा संगठन से सौरभ सक्सेना, लवी गांधी, अजय गुप्ता, शशांक अवस्थी, आदित्य तिवारी, राजन गुप्त आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed