{"_id":"6a8b5d33103391de16054a87","slug":"vivek-is-the-most-expensive-player-in-the-revolutionary-premier-league-4-kanpur-news-c-362-1-ka11003-154837-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: क्रांतिकारी प्रीमियर लीग-4 में विवेक सबसे महंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: क्रांतिकारी प्रीमियर लीग-4 में विवेक सबसे महंगे खिलाड़ी
विज्ञापन
कानपुर। क्रांतिकारी प्रीमियर लीग-4 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी रविवार को काकादेव के एक रेस्टोरेंट में हुई। यहां खिलाड़ियों पर प्वाइंट्स की बोली लगाई गई। सबसे महंगे खिलाड़ी विवेक यादव रहे। उन्हें 55 हजार प्वाइंट में शिवाजी स्ट्राइकर्स ने खरीदा। लीग का आयोजन कानपुर वाले क्रांतिकारी संगठन की ओर से अक्टूबर में प्रस्तावित है।
संगठन अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बताया कि लीग का उद्देश्य 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को खेल से जोड़ना है। सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में शैलेंद्र दुबे (52) और संदीप जैन (53) शामिल हैं। ऑक्शन में भगत सिंह ब्रिगेड ने विवेक यादव के लिए 54 हजार प्वाइंट की बोली लगाई, जबकि शिवाजी स्ट्राइकर्स ने 55 हजार प्वाइंट की बोली लगाकर उन्हें अपनी ओर कर लिया। शिवाजी स्ट्राइकर्स ने शोभित शर्मा को 47 हजार प्वाइंट और भगत ब्रिगेड ने सौरभ राय को 41 हजार प्वाइंट में टीम में शामिल किया। एमएलसी अरुण पाठक, सुरेश त्रिवेदी, अभिमन्यु सिंह भदौरिया और अशोक उमराव, अंकुर खंडेलवाल, करिश्मा वर्मा, आशुतोष यादव आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- --
चार टीमें मैदान में उतरेंगी
आजाद टाइगर्स की कमान पवन मिश्रा, लक्ष्मीबाई वारियर्स की सौरभ त्रिवेदी, भगत ब्रिगेड की अनुज यादव और शिवाजी स्ट्राइकर्स की कप्तानी मोनू सिंह संभालेंगे।