फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Chaos during Ganesh Mahotsav attacks with sticks and clubs and stone-pelting villagers recorded a video

कानपुर: गणेश महोत्सव के दौरान बवाल, लाठी-डंडों से हमला और पथराव, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, जांच शुरू

Sat, 19 Sep 2026 09:49 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 19 Sep 2026 09:49 AM IST
सार

Kanpur News: चौबेपुर थाना क्षेत्र में गणेश महोत्सव के दौरान अराजक तत्वों ने लाठी-डंडों से हमला कर पथराव कर दिया। ग्रामीणों ने उपद्रवियों का वीडियो बना लिया, जिसके आधार पर कई आरोपियों की पहचान हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Kanpur Chaos during Ganesh Mahotsav attacks with sticks and clubs and stone-pelting villagers recorded a video
चौबेपुर थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मालो गांव में गणेश महोत्सव के दौरान अराजक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने का गंभीर मामला सामने आया है। समारोह के दौरान कुछ उपद्रवियों ने लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए अचानक पथराव शुरू कर दिया। इस अचानक हुए हमले से पांडाल में मौजूद ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के बीच हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

घटना के दौरान ग्रामीणों ने समझदारी दिखाते हुए उपद्रवियों का वीडियो अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया। इस वीडियो फुटेज के आधार पर ग्रामीणों ने हंगामा करने वाले कई स्थानीय अराजक तत्वों की पहचान कर ली है। घटना की सूचना तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को दी गई।

विज्ञापन

जांच में जुटी है पुलिस
सूचना मिलते ही चौबेपुर थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए वीडियो फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि माहौल खराब करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही पहचान किए गए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed