फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विहिप ने मनाया शौर्य दिवस तो सुन्नी उलेमा काउंसिल ने कहा 'संविधान को कलंकित करने वाला दिन 6 दिसंबर'

Thu, 07 Dec 2017 10:03 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 07 Dec 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
vishva hindu parishad celebrate six december and muslims says black day
छह दिसंबर को शौर्य दिवस मनाते स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी, काला दिवस मनाते मुस्लिम
विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल सहित दूसरे हिंदू संगठनों ने छह दिसंबर का दिन शौर्य दिवस के रूप में मनाया। दूसरी ओर मुस्लिमों ने बाबरी मस्जिद की विध्वंस बरसी पर बुधवार को कई जगह दुआ के कार्यक्रम किए।

 
 
vishva hindu parishad celebrate six december and muslims says black day
शौर्य दिवस पर पाकिस्तान का जलाया गया पुतला
कानपुर में विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल के स्वयं सेवकों ने रायपुरवा स्थित चन्द्रिका देवी मन्दिर चौराहे पर श्रीराम की महाआरती उतारी और प्रसाद वितरण किया। इस दौरान सभी ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई।  पनकी मन्दिर के महन्त जितेन्द्र दास ने इस मौके पर कहा भव्य मन्दिर निर्माण का विषय आखिर कब तक न्यायालय के निर्णय में उलझा रहेगा। मन्दिर निर्माण का एकमेव मार्ग यही है कि संसद कानून बना कर अधिग्रहीत भूमि हिन्दू समाज को सौंप कर भव्य मन्दिर का निर्माण का मार्ग प्रशस्त करे।
 
vishva hindu parishad celebrate six december and muslims says black day
पटाखे जलाकर शौर्य दिवस मनाते विहिप कार्यकर्ता
विहिप के प्रांतीय सहमंत्री दीनदयाल गौड़, कुशल पाल सिंह, रमेश चन्द्र बाजपेयी, सतीश गुप्ता,  जगत पाल, धनंजय मिश्र, दीपू तिवारी, धनराज सिंह, शरद शर्मा, कृष्णा तिवारी, शिवम सिंह, राहुल जायसवाल, दिनेश सेठ,  कमल खत्री नीमा त्रिपाठी शामिल रहे। इसी तरह हिंदू समन्वय समिति ने किदवई नगर साइट नंबर 1 पर कार्यक्रम कर जयघोष किया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक जोशी ने कहा कि हिंदुआें की आस्था पर लगातार प्रहार हो रहा है। युवा वाहिनी महानगर प्रभारी सुमित कश्यप ने कहा समिति के स्वयं सेवक संस्कृति की रक्षा के लिए हर समय तैयार हैैं। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री  सोमेंद्र बनर्जी, इशू सोनकर, सौरभ द्विवेदी, बृजराज, संजना झा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
vishva hindu parishad celebrate six december and muslims says black day
तलाक महल की मोहम्मदी मस्जिद में बैठक करते उलेमा काउंसिल के लोग
बाबरी विध्वंस की बरसी पर हुई दुआ
मुस्लिमों ने बाबरी मस्जिद की विध्वंस बरसी पर बुधवार को कानपुर में कई जगह दुआ के कार्यक्रम किए। कई संगठनों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन दिए। आल इंडिया सुन्नी उलेमा काउंसिल ने तलाक महल की मोहम्मदी मस्जिद में गम का इजहार किया। मस्जिद के इमाम अब्दुर्रहीम कादरी ने कहा कि आज का दिन देश के संविधान को कलंकित करने वाला है। काउंसिल के महासचिव हाजी मोहम्मद सलीस ने कहा कि सभी पक्षकारों को सुप्रीम कोर्ट का फैसला मानना चाहिए। इस मौके पर अकील लाला, इश्तियाक निजामी, इंतिजार रहमानी, अतीक अहमद, आकिल अली आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
vishva hindu parishad celebrate six december and muslims says black day
काला दिवस मनाते ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन के पदाधिकारी
उधर, आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इसमें मस्जिद गिराने वालों की गिरफ्तारी, जमीन की कुल आराजी मुस्लिमों के हवाले करने, मस्जिद के पुनर्निर्माण कराने की तत्कालीन प्रधानमंत्री के वादे को पूरा करने, इसमें शामिल तमाम संगठनों पर प्रतिबंध लगाने और वहां पर नमाज अदा करने की मांग की है। इसमें शहर अध्यक्ष मोहम्मद अतीक, रबीउल्ला मंसूरी, मोहम्मद नासिर, उमर मारूफ, पार्र्षद शरद सोनकर, उत्तम चंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed