फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Viral infection increasing in rain, two people died

वायरल संक्रमण जकड़ रहा फेफड़े, दो रोगियों की मौत, बरतें ये एहतियात

Wed, 10 Jul 2019 11:17 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 10 Jul 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
Viral infection increasing in rain, two people died
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
जगह-जगह जलभराव से मलेरिया और वायरल संक्रमण तेज हो गया है। वायरल संक्रमण के बाद रोगियों को निमोनिया हो रहा है। इससे सांस लेने में तकलीफ हो रही है। कानपुर में निमोनिया से मंगलवार को दो रोगियों की मौत हो गई।
विज्ञापन


कई रोगियों को सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती किया गया है। इसके साथ ही मच्छर बढ़ने से मलेरिया का हमला तेज हो गया। हैलट की ओपीडी में मलेरिया जैसे लक्षणों वाले 40 रोगी आए। कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में पांच हृदय रोगियों की जांच में मलेरिया पॉजिटिव आया है। मलेरिया के लक्षणों वाले दो रोगियों को हैलट में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि जलभराव के कारण बैक्टीरिया और वायरस पनप रहे हैं। साथ ही मच्छर भी बढ़ रहे हैं। वायरल संक्रमण का असर रोगियों के फेफड़ों तक पहुंच रहा है। इससे निमोनिया हो रहा है। मंगलवार को चमनगंज के रहने वाले आदिल खां (62) की निमोनिया से मौत हो गई। उन्होंने उर्सला अस्पताल की ओपीडी में दिखाया था। इसके बाद हालत बिगड़ी, तो एक निजी अस्पताल में दिखाया, लेकिन तुरंत ही उनकी मौत हो गई।

इसी तरह बाबूपुरवा के ऋषभ सोनकर की निमोनिया से मौत हुई है। उनका इलाज किदवईनगर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। हैलट अस्पताल में मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. रिचा गिरि की ओपीडी में मलेरिया जैसे लक्षणों वाले 40  रोगी आए। इनका ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। दो रोगियों को भर्ती किया गया है।

ऐसे करें बचाव
 
- फ्रिज का ठंडा पानी न पीएं। 
- दिन में कई बार हाथ और मुंह धोएं। 
- बहुत अधिक बाहर न निकलें, निकलते समय मास्क जरूर पहनें।
- छींक या खांसी के दौरान हमेशा रुमाल का इस्तेमाल करें। 
- बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा न लें। 
- खाने में गर्म और तरल आहार अधिक लें।
- ठंडी और खट्टी चीजें न खाएं। 
- कटे-फटे फलों के सेवन से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed