फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vintage cars Bithoor festival kanpur

कानपुर में शुरू होने वाला है 'ऐतिहासिक बिठूर महोत्सव', जलवा बिखेरेंगी विंटेज कारें

Sun, 09 Dec 2018 04:57 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 09 Dec 2018 04:57 PM IST
सार

- 18 से 22 दिसंबर तक के कार्यक्रमों का शेड्यूल घोषित
- बॉलीवुड नाइट, कवि सम्मेलन समेत कई कार्यक्रम होंगे 

विज्ञापन
Vintage cars Bithoor festival kanpur
बिठूर महोत्सव

विस्तार

कानपुर में बिठूर महोत्सव में विंटेज कार रैली, दंगल, बॉलीवुड नाइट और कवि सम्मेलन भी होगा। 18 से 22 दिसंबर तक चलने वाले बिठूर महोत्सव के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी अक्षय त्रिपाठी और एडीएम सिटी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने अफसरों के साथ शनिवार को विकास भवन में बिठूर महोत्सव को लेकर बैठक की। तय हुआ कि बिठूर महोत्सव स्वच्छ गंगा, निर्मल गंगा थीम पर होगा।
विज्ञापन


म्यूजिकल नाइट के लिए शहर के ही गायक अंकित तिवारी को बुलाने का प्रयास हो रहा है। महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निमंत्रण पत्र भेजा जाएगा। महोत्सव में फूड स्टाल, हैंडीक्राफ्ट के भी स्टाल लगेंगे। बैठक में प्रशिक्षु आईएएस शशांक चौधरी, प्रेरणा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश श्रीवास्तव, डीआईओएस सतीश तिवारी, बीएसए प्रवीण मणि त्रिपाठी समेत कई अफसर मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Vintage cars Bithoor festival kanpur
बिठूर महोत्सव
ये रहा कार्यक्रमों का शेड्यूल

18 दिसंबर-शाम चार बजे बिठूर महोत्सव का उद्घाटन, गंगा आरती, लघु नाटक, गायन संध्या और लॉफ्टर कार्यक्रम
19 दिसंबर-सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक कक्षा छह से 12 तक के बच्चों के विभिन्न कार्यक्रम (गायन, डांस), रंगोली, पेंटिंग, दोपहर 3:30 से शाम 5:30 बजे तक एथनिक शो (परंपरागत फैशन शो), शाम छह बजे से कवि सम्मेलन
20 दिसंबर-सुुबह 11 से विंटेज कार रैली, दंगल, कुश्ती प्रतियोगिता बिठूर में, दोपहर 12 बजे से आशा और युवा सम्मेलन, दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक दिव्यांग बच्चों के विभिन्न कार्यक्रम, शाम छह बजे से लोक गायन (गैर जिलों से आए प्रतिष्ठित कलाकारों का)
21 दिसंबर-सुबह 11 बजे से किसान सम्मेलन, दोपहर 3:30 बजे से पुरस्कार वितरण, प्रायोजक/आयोजक परिचय, शाम छह बजे से बॉलीवुड नाइट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed