फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Villagers staged a protest upon learning about the bank's relocation.

Kanpur News: बैंक के स्थानांतरित होने की जानकारी पर ग्रामीणों ने किया धरना-प्रदर्शन

Fri, 04 Sep 2026 01:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 04 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Villagers staged a protest upon learning about the bank's relocation.
सरवनखेड़ा। ज्यूनिया गांव स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किए जाने पर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को बैंक के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने पर सभी शांत हुए, तब जाकर काम शुरू हो सका। इस दौरान करीब दो घंटे बैंक का काम बाधित रहा।
विज्ञापन

बैंक के दूसरे स्थान पर खोले जाने की जानकारी होने पर ग्रामीण सुबह करीब दस बजे पहुंच गए और धरना प्रदर्शन करने लगे। विकास सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों को बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्ष 2011 में ज्यूनिया गांव में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा खोली गई थी। करीब डेढ़ साल पहले जब बैंक को सूरजपुर स्थानांतरित करने की चर्चा शुरू हुई, तब भी ग्रामीणों ने एक सप्ताह तक प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

आशीष, दिल बहादुर सिंह ने कहा कि प्रस्तावित नई जगह सुनसान और एकांत क्षेत्र में है, जो सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिल्कुल उपयुक्त नहीं है। श्रीनरेश, पप्पू सेंगर ने कहा कि यदि बैंक का स्थान बदला जा रहा है, तो कागजों में भी ज्यूनिया के स्थान पर सूरजपुर नाम दर्ज किया जाए। कहा पूर्व में अधिकारियों के निरीक्षण और आश्वासन के बावजूद अब दोबारा स्थानांतरण की तैयारी से ग्रामीणों में रोष है। शाखा प्रबंधक अभिषेक शुक्ला की सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने के बाद दोपहर करीब 12 बजे से बैंक का काम शुरू हो सका। गजनेर थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को शांत कराकर अपनी मांगें उच्चाधिकारियों के समक्ष रखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed