{"_id":"68715579927ad0686f0440e3","slug":"villagers-protest-against-closure-of-school-etawa-news-c-216-1-etw1002-127945-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: स्कूल बंद करने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: स्कूल बंद करने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
जसवंतनगर। तहसील क्षेत्र के गांव तिजौरा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय को बंद किए जाने के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वह डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि प्राथमिक विद्यालय के बंद होने से बच्चों को दूसरे स्कूलों में जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव का प्राथमिक विद्यालय पुनः चालू किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में अखिलेश राठौर, बिजेंद्र ठाकुर, श्याम सुंदर राठौर, अरुण कुशवाह, प्रवीण धनगर, रवी, अजय, प्रीति पाल, दयाशंकर, आदेश, भूरे, आलम, कल्लन, सुघर सिंह आदि अभिभावक शामिल रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा बच्चों का अधिकार है और गांव में स्कूल बंद होना ग्रामीणों के साथ अन्याय है। अगर जल्द विद्यालय को चालू नहीं किया गया तो वह डीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगे।