{"_id":"5d30bedf8ebc3e6d0954f405","slug":"villagers-firing-and-stone-pelting-on-the-police-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया पथराव, विरोध करने पर कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया पथराव, विरोध करने पर कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग
Fri, 19 Jul 2019 12:19 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
फर्रुखाबाद के शमसाबाद मे स्थानीय थाना पुलिस व स्वाट टीम बुधवार दोपहर को शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर के गांव इस्लाम नगर में चोरी के शक के दायरे में आरोपियों को पकड़ने गई थी। आरोपियों को पकड़ने के दौरान पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था।
पथराव में पुलिस की दो गाड़ियों के शीशे टूट गए थे। मारपीट में तीन सिपाही चुटहिल हो गए थे। इस दौरान फायरिंग होने पर पुलिस जवाबी फायरिंग करती हुई किसी तरह वहां से बचकर थाने पहुंची थी। पुलिस सलमान, तरजमा, पतले को पकड़ कर थाने ले आई थी।
बाद में शमसाबाद थाने के एसआई अमित शर्मा ने मिर्जापुर थाने में इस्लाम नगर निवासी सलमान, तरजमा व पतले व 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मिर्जापुर थानाध्यक्ष सुधाकर पांडेय ने बताया कि सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।