फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Villagers caught two thieves who had entered the under-construction water tank premises to steal

Kanpur News: निर्माणाधीन पानी की टंकी परिसर में चोरी करने घुसे दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा

Tue, 09 Sep 2025 02:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught two thieves who had entered the under-construction water tank premises to steal
कानपुर। बिधनू थानाक्षेत्र के भारू गांव में बीते शुक्रवार देर रात निर्माणाधीन पानी की टंकी परिसर में ताला तोड़कर डीसीएम में लोहे की खिड़कियां लादने जा रहे चोरों को ग्रामीणों ने घेर लिया। इस दौरान दो चोर डीसीएम लेकर भाग निकले जबकि दो चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों चोरों से तीन दिन तक पूछताछ के बाद सोमवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन




वीटीएल कंपनी की ओर से गांव में पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। शाहपुर निवासी चौकीदार ऊदन के अनुसार शुक्रवार को देर रात डीसीएम सवार चार चोर परिसर के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस आए। चोर ने परिसर में रखी लोहे की 34 खिड़कियां डीसीएम में लादने जा रहे थे। इसी दाैरान आहट पाकर ऊदन की नींद खुल गई। उनके शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई और चोरों को घेर लिया। हालांकि इस दौरान दो चोर डीसीएम लेकर भाग निकले।
विज्ञापन



पकड़े गए दो चोरों को भीड़ ने पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों ने अपना नाम हनुमंत विहार गल्लामंडी निवासी निखिल और गोपाल बताया। भागे साथी का नाम घाटमपुर निवासी राजू बताया है जबकि एक का नाम दोनों नहीं बता सके। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेजने के साथ ही उनके साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed